{"_id":"657de763f887450463038654","slug":"power-cut-for-seven-hoursshops-closed-housewives-faced-problems-faizabad-news-c-97-1-ayo1005-7216-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सात घंटे बिजली गुल... दुकानें बंद, गृहिणियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सात घंटे बिजली गुल... दुकानें बंद, गृहिणियों ने झेली परेशानी
Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
चौक बिजली उपकेंद्र के अंगूरीबाग फीडर पर चला शिफ्टिंग कार्य
अयोध्या। चौक उपकेंद्र से जुड़े अंगूरीबाग फीडर पर शनिवार को बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग का कार्य हुआ। इस दौरान करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही। कई इलाकों में उपभोक्ताओं में हायतौबा मच गई। दुकानों के शटर गिराकर लोग बिजली का इंतजार करते रहे। गृहिणियों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए।
रामपथ के निर्माण की जद में आ रहे बिजली के खंभे, तार व ट्रांसफार्मर को हटाने का कार्य शनिवार को अंगूरीबाग, नहरबाग से गुदड़ी बाजार तक होना था। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने सुबह 10 बजे शटडाउन मांगा था। तय शेड्यूल पर क्षेत्र के नहरबाग, अंगूरीबाग, मिर्जा अली बाजार, तेली टोला व गुदड़ी बाजार इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन इलाकों से जुड़े करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के समक्ष तमाम समस्याएं उत्पन्न हो गईं।
दुकानदार थोड़ी देर तक तो बचत के साधनों के सहारे से बैठे रहे, लेकिन बाद में उन्हें शटर गिराना पड़ा। कॉलोनियों में रहने वाली तमाम महिलाओं के कामकाज रुक गए। काफी देर तक लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, लेकिन बिजली के दर्शन नहीं हुए। बड़े दुकानदार व शॉपिंग मॉल चलाने वाले लोगों ने जेनरेटर से काम चलाया, तब तक उन्हें हजारों रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन
इन्होंने बताई परेशानी
अंगूरीबाग निवासी डॉ. स्वदेश मेहरोत्रा ने बताया कि सुबह 10 बजे ही बिजली गुल हो गई। पांच बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। आशा शर्मा ने बताया कि सुबह नाश्ता व दोपहर के भोजन में ही काफी समय बीत जाता है। कपड़े धुलने व अन्य कई कार्य बचे थे, इसी बीच बिजली चली गई। रोज-रोज की कटौती से आफत हो गई है।
किराना स्टोर चलाने वाले दुर्गेश ने बताया कि बैटरी चार्ज करके काम चलता है। दिन भर में वह खत्म हो जाएगी तो शाम का भी कोई ठिकाना नहीं है। साइबर कैफे चलाने वाले पियूष अग्रवाल ने बताया कि जेनरेटर का इंतजाम नहीं है। इंवर्टर एक साथ दो-तीन कंप्यूटर अधिक देर तक नहीं चला सकता। रोज काफी नुकसान हो रहा है। इसी तरह अन्य लोगों ने परेशानियां बताईं और व्यवस्था के प्रति रोष भी जताया।
रामपथ पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक-दो दिन का कार्य और बचा है। इसके बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ दिया जाएगा।
-नरेश जायसवाल, अवर अभियंता