फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's Dahi-Jalebi and Peda will enhance the taste

Ayodhya News: अयोध्या की दही-जलेबी और पेड़ा बढ़ाएगा स्वाद

Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya's Dahi-Jalebi and Peda will enhance the taste
अयोध्या। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) के चौथे संस्करण में अयोध्या के पारंपरिक व्यंजन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के उत्पाद वैश्विक मंच पर जलवा बिखेरेंगे। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले व्यापार मेले में रामनगरी की कुल्हड़ वाली दही-जलेबी और खुरचन पेड़ा प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत दीप नारायण मौर्या प्रत्यक्ष रसोई में कुल्हड़ वाली दही-जलेबी तैयार करेंगे। पम्मी मौर्या खाद्य पैकेजिंग के तहत पेड़ा प्रदर्शित करेंगी। एमएसएमई श्रेणी में पूनम सिंह चिकनकारी उत्पाद और सूरजकांत बैटरी निर्माण से जुड़े उत्पाद लेकर शामिल होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अयोध्या का स्टॉल विशेष रूप से सजाया जाएगा। यहां आगंतुकों को रामनगरी के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो से स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को नए बाजार और व्यावसायिक साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। दही-जलेबी और खुरचन पेड़ा अयोध्या की खाद्य परंपरा, जबकि चिकनकारी और बैटरी उत्पाद स्थानीय उद्यमिता व कौशल को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed