फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   power cut

विद्युत कटौती से मचा हाहाकार

Thu, 18 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
power cut
अयोध्या। जिले में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपभोक्ता आक्रोशित है। गांव से लेकर शहर तक धरना प्रदर्शन का क्रम जारी है।
विज्ञापन

गोडवा उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार न करने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही शहर के अंजनीपुरम में बुधवार की रात्रि से जले ट्रांसफार्मर के चलते 21 घंटे तक कई मोहल्लों की 20 हजार की आबादी अंधेरे में रही।
देवनगर कॉलोनी में भी यही हाल है। इसके अलावा शहर के अमानीगंज, चौक, नियांवा व लालबाग फीडर पर फाल्टों की स्थिति के चलते कई घंटे बिजली नहीं आ सकी।
शहर के देवकाली फीडर में स्थित अंजनीपुरम कॉलोनियों का ट्रांसफार्मर लगभग रात्रि के 12 बजे जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने के बाद घंटों तक पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जानकारी ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

भोर के समय शिकायतों के बाद बिजली महकमा सक्रिय हुआ। ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर जोड़ने में पूरा दिन लग गया लेकिन, कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
रामनगर धौरहरा प्रतिनिधि के अनुसार, विद्युत कटौती के संबंध में सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र गोड़वा पर राजेंद्र गोस्वामी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि धान की रोपाई के मौसम में विद्युत आपूर्ति के बाधित होने से किसानों का नुकसान हो रहा है। कहा बिजली आपूर्ति के समय फाल्ट ना बनाया जाए एवं खंभे एवं तार के आसपास लगे पेड़ हटवाए जाएं जिससे कि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

राजेंद्र गोस्वामी की अगुवाई में तहसीलदार सोहावल विजय कुमार सिंह को उप जिला अधिकारी/अधीक्षण अभियंता सोहावल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन के संदर्भ में जिलाधिकारी से बात करके समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
अवर अभियंता ज्ञान चंद विश्वकर्मा ने बताया जितनी विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र को मिलती है। उतनी सप्लाई होती है एवं जितनी भी शिकायतें उपकेंद्र पर फाल्ट संबंधी आती हैं। उनका तुरंत ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है। धरने में राजेंद्र गोस्वामी, अनुराग सिंह, अनुराग पांडेय, मुस्तकीम, रंजीत सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed