फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Postcard completed 150 years of journey

पोस्टकार्ड ने पूरा किया 150 साल का सफर

Tue, 01 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Postcard completed 150 years of journey
अयोध्या। अपने पोस्टकार्ड ने मंगलवार को 150 साल का सफर पूरा कर लिया। हाईटेक मीडिया के दौर में भी पोस्टकार्ड बिक रहे हैं। गरीबों के लिए आज भी इसका अलग ही महत्व है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में उलझी युवा पीढ़ी में पोस्टकार्ड भले ही अपना क्रेज खो चुका है। युवाओं ने पोस्टकार्ड पर लिखे मजमून को भले ही न पढ़ा हो लेकिन एक दौर था जब पोस्टकार्ड खत भेजने का प्रमुख जरिया था।
विज्ञापन

शादी-ब्याह व शुभकामनाओं से लेकर मौत की खबरें ये पोस्टकार्ड ही गांव तक पहुंचाते थे। फैजाबाद मंडल में निरीक्षण पर आए लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्णकुमार यादव ने बताया कि अकेले राजधानी लखनऊ में हर माह औसतन आठ हजार पोस्टकार्डों की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2019 से अभी तक 45 हजार से ज्यादा पोस्टकार्ड बिके हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टकार्ड एक अक्तूबर 2019 को वैश्विक स्तर पर 150 साल का हो गया। दुनिया में पहला पोस्टकार्ड एक अक्तूबर 1869 को आस्ट्रिया में जारी किया गया था। वह बताते हैं कि पोस्टकार्ड का विचार सबसे पहले आस्ट्रियाई प्रतिनिधि कोल्बेंस्टीनर के दिमाग में आया था।
जिन्होंने इसके बारे में वीनर न्योस्टॉ में सैन्य अकादमी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. मैनुएल हर्मेन को बताया। उन्होंने 26 जनवरी 1869 को एक अखबार में इसके बारे में लेख लिखा।
आस्ट्रिया के डाक मंत्रालय ने इस विचार पर बहुत तेजी से काम किया और पोस्टकार्ड की पहली प्रति एक अक्तूबर 1869 में जारी की गई। दुनिया के प्रथम पोस्टकार्ड का रंग पीला था। आकार 122 मिलीमीटर लंबा और 85 मिलीमीटर चौड़ा था। इसके एक तरफ पता लिखने के लिए जगह छोड़ी गई थी, जबकि दूसरी तरफ संदेश लिखने के लिए खाली जगह छोड़ी गई। भारत में पहला पोस्टकार्ड 1879 में हल्के भूरे रंग में जारी हुआ।
इस पहले पोस्टकार्ड की कीमत तीन पैसे थी और इस कार्ड पर ईस्ट इंडिया पोस्टकार्ड छपा था। बीच में ग्रेट ब्रिटेन का राजचिह्न मुद्रित था और ऊपर की तरफ दाएं कोने मे लाल-भूरे रंग में छपी ताज पहने रानी विक्टोरिया की मुखाकृति थी।

निदेशक ने बताया कि पोस्टकार्ड चार प्रकार के होते हैं। मेघदूत पोस्टकार्ड, सामान्य, प्रिंटेड और कम्पटीशन पोस्टकार्ड। ये क्रमश: 25 पैसे, 50 पैसे, छह रुपये और 10 रुपये में उपलब्ध हैं। इन चारों पोस्टकार्ड की लंबाई 14 सेंटीमीटर और चौड़ाई नौ सेंटीमीटर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed