फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   poor road

परिक्रमा मार्ग बदहाल, सुविधाएं खस्ताहाल

Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
poor road
सीन-1
विज्ञापन

मेले की पूर्व संध्या तक होती रहा बालू छिड़काव का कवायद
परिक्रमा मार्ग के पास गोलाघाट के पास ढलान है जहां भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। ऐसे में यहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। मेले की पूर्व संध्या तक यहां बालू छिड़काव की कवायद होती रही। गोलाघाट मार्ग पर नाली जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहता नजर आया। इसी मार्ग से होकर श्रद्धालु गुजरेंगे।
सीन-2
खराब पड़ा हैंडपंप खोल रहा व्यवस्था की पोल्र
उदया चौराहे से थोड़ी दूरी पर खराब पड़ा हैंडपंप भी व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। यह मुख्य परिक्रमा मार्ग है, बावजूद इसके इस हैंडपंप को बनवाने में जिम्मेदार विभाग व अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इसी मार्ग से 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु गुजरेंगे ऐसे में उन्हें यह हैंडपंप पेयजलापूर्ति की समस्या दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

सीन-3
परिक्रमा सहित शहर में भी गंदगी कायम
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह नाली जाम एवं जलभराव की समस्या तो है ही, शहर के अंदर भी कई स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नजरबाग मोहल्ले में बड़ी मात्रा में पड़ा कूड़े का ढ़ेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। दुर्गंध के चलते श्रद्धालु इधर से मुंह पर रुमाल रखकर गुजरते नजर आए। पेट्रोल टंकी के पीछे भी कूड़े का ढेर लगा रहा तो वहीं अफीमकोठी के पास तंबू लगाकर कूड़े के ढेर को ढकने का प्रयास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-4
परिक्रमा मार्ग पर कंकड़-पत्थर बनेंगे समस्या
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह सड़कें उखड़ी हैं। इन पर मिट्टी व बालू छिड़काव कर सोमवार की शाम तक इन्हें दुरुस्त करने की कवायद होती रही। बावजूद इसके कई स्थानों पर कंकड़-पत्थर नजर आए जो कि श्रद्धालुओं को चोटिल करने के लिए तैयार हैं। अफीमकोठी, धारा रोड सहित गोलाघाट के पास सड़कों पर बिखरी गिट्टियां, व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।
अयोध्या। रामनगरी का ऐतिहासिक प्रांतीयकृत कार्तिक परिक्रमा एवं पूर्णिमा मेले का शुभारंभ मंगलवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट से हो जाएगा जब लाखों श्रद्धालु रामनगरी के 14 कोस की परिधि में आस्था के पथ पर नंगे पांव परिक्रमा करने के लिए उतरेंगे।
42 किमी की परिक्रमा नंगे पांव करने की परंपरा के बावजूद सड़कों पर बिखरे कंकड़, पत्थर श्रद्धालुओं के पांव को छलनी करेंगे। प्रशासन की तैयारी में पूरी लापरवाही नजर आई। परिक्रमा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। प्रशासन परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावा तो करता रहा लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके है। परिक्रमा की पूर्व संध्या तक परिक्रमा मार्ग बदहाल तो सुविधाएं खस्ताहाल नजर आईं। परिक्रमा पथ जगह-जगह उखड़ा रहा। सोमवार शाम तक जगह-जगह उखड़े मार्ग पर बालू व मिट्टी के जरिए उन्हें पाटने की कोशिश में कर्मचारी जुटे रहे।

गोलाघाट के पास परिक्रमा मार्ग पर जलभराव व गंदगी नजर आई यहां भी मिट्टी व बालू के जरिए अव्यवस्थाओं को ढकने का प्रयास होता रहा। अयोध्या शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर नजर आया। मेलाधिकारी/एडीएमसिटी वैभव शर्मा ने कहा कि परिक्रमार्थियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed