{"_id":"616c6d29961e721f4b12ba26","slug":"political-faizabad-news-lko6004474132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से सीटों की बात नहीं बनी तो प्रत्याशी उतारेगी जनता दल यू-प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से सीटों की बात नहीं बनी तो प्रत्याशी उतारेगी जनता दल यू-प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
13-अयोध्या-तारुन में जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन (अयोध्या)। भाजपा से चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है। और भाजपा से अधिक सीटों की मांग विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही है।यदि बातचीत ठीक नहीं हुई तो पार्टी विधानसभा चुनाव मे अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। यह बातें जनतादल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने तारुन में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कहा। उन्होंने पार्टी के मजबूती पर बल दिया।
उन्होंने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सुशासन एवं विचारों को अपनाकर पार्टी को चुनावी जीत का मंत्र दिया। महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि जद यू की सरकार बनेगी तो महिलाओं की शिक्षा पर विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के सम्मान के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा ने कहा कि मंहगाई से आम जनता त्रस्त है, किसानों के गन्ने के दाम, आवारा गोवंशों, उर्वरकों का दाम में बेतहाशा वृद्धि, एवं बढ़ते अपराध पर सरकार से ध्यान देने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम को संजय वर्मा जिलाध्यक्ष बाराबंकी, हरिशंकर पटेल, राजेश चौहान प्रभारी, ओम प्रकाश उपाध्याय, रागिया बेगम प्रदेश महासचिव, सुभाष पाठक पूर्व महासचिव, मोइब खां, सुरेश बहादुर वर्मा, शैलेंद्र वर्मा महासचिव, प्रह्लाद वर्मा, राजेश वर्मा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरपी चौधरी और संचालन केके त्रिपाठी ने किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी मनोज वर्मा आदि ने किया।