फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police on high alert for Ayodhya verdict says Lucknow ADG

अयोध्या फैसले से पहले एडीजी लखनऊ बोले- सौहार्द कायम रखने के लिए दें पुलिस का साथ

Wed, 23 Oct 2019 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Police on high alert for Ayodhya verdict says Lucknow ADG
लखनऊ एडीजी - फोटो : Amar Ujala

लखनऊ के एडीजी जोन एसएन साबत ने अगले माह सुप्रीम कोर्ट से आने वाले अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फैजाबाद के रौनाही और कैंट का निरीक्षण करने के साथ ही आयोजित चौपालों में अपील की कि अयोध्या फैसला से परिस्थितियां कोई भी हो, सौहार्द कायम रखने के लिए सभी लोग पुलिस का साथ देंगे।

विज्ञापन


अफसरों के साथ समीक्षा और निरीक्षण के दौरान कहा कि दीपोेत्सव व अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिए बैरियर के साथ बंकर-मोर्चा बनाए जा रहे हैं। दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे जिले के पुलिस नोडल अधिकारी व एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने पहले थाना रौनाही व बाद में थाना कैंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जगहों पर पुलिस की चौपाल को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


मुस्लिम बाहुल्य गांव रौनाही और नियावां चौराहे पर आयोजित जन चौपाल में उन्होंने कहा कि परिस्थिति कोई भी हो लेकिन समाज में सौहार्द कायम रहना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आने वाले संभावित फैसले का सभी सम्मान करें और भाईचारा बनाए रखकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक मुद्दे मानवता के आगे कुछ भी नहीं होते, इन्हें देशहित और इंसानियत की नजरों से देखा जाना चाहिए। पुलिस को जनता के सहयोग से ही कारगर बनाने की वकालत करते हुए एडीजी ने कहा अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर निगाह रखें, अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें।


विपरीत परिस्थितियों में भी अमन और शांति बनाए रखने में प्रशासन का साथ लेकर देश की कौमी एकता को मजबूत किया जा सकता है। मौके पर मौजूद एसएसपी आशीष तिवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया चलाने वाले पोर्टल पर गलत पोस्ट की गई और समाज विरोधी कार्य हुए तो एडमिन के साथ पोस्ट करने वाले दंड के भागी होंगे।

इस दौरान रौनाही में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एएसपी निपुण अग्रवाल, थाना कैंट में एसपी सिटी विजयपाल सिंह और सीओ सिटी अरविंद चौरसिया मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed