फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police

लखनऊ से अयोध्या के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर होंगे सुरक्षा के खास इंतजाम

Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
police
25-अयोध्या राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर गौरिया मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एसपी ग्रामीण - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या दौरे को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा हर संभव तैयारियां की जा रही है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 9:10 प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। करीब दो घंटे बीस मिनट का सफर तय कर वह सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वह लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जिले से होकर गुजरेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे व जिला प्रशासन ने इन रास्तों पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम करना शुरू कर दिया है। रास्ते पर पड़ने वाली सभी रेलवे क्रॉसिंगों के साथ रेल ट्रैक के किनारे आवासीय क्षेत्रों में स़ुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ, जीआरपी के साथ जिला पुलिस व पीएसी के कंधों पर होगी। वहीं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट के साथ ग्रामीण वालंटियर्स को भी लगाया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों ने दौरा कर तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ से अयोध्या के दो घंटे बीस मिनट के सफर के दौरान महामहिम की प्रेसिडेंशियल ट्रेन रास्ते में कही नहीं रुकेगी। उनकी ट्रेन के आगे पायलट ट्रेन होगी, जो रेल पथ को चेक करते हुए चलेगी। बीच में महामहिम की प्रेसिडेंशियल ट्रेन होगी। सबसे पीछे रेल अधिकारियों की विशेष ट्रेन होगी। ट्रेन लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जनपद से होकर गुजरेगी। रेलवे व जिला प्रशासन ने रास्ते में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों, रेलवे क्रॉसिंग व रेल पथ के किनारे आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रही है। आरपीएफ, जीआरपी के अलावा जिला पुलिस सुरक्षा को लेकर खाका तैयार कर रही है। खुफिया विभाग व अन्य टीम द्वारा आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों व उनके चाल चलन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यही नहीं अधिकारी इनसे मिलकर प्रेसिडेंशियल ट्रेन के गुजरने के दौरान सुरक्षा के दृष्टि से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी ग्रामीण ने जिले के गौरियामऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन के आसपास रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा को लेेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिस ट्रैक से गुजरेगी ट्रेन, उसके दोनों तरफ होगी सुरक्षा
- रेलवे स्टेशन के जिस ट्रैक से होकर प्रेसिडेंशियल ट्रेन गुजरेगी, उसके दोनों तरफ सुरक्षा के इंतजाम होंगे। सुत्रों के अनुसार रास्तें में पड़ने वाली सभी रेलवे क्रॉसिंगों के दोनों ओर करीब 50-50 मीटर तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ व जीआरपी जबकि रेलवे क्रॉसिंगों व रेल पथ के किनारे आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस प पीएसी के जवान संभालेंगे। इसके जिला थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पथ की सुरक्षा में लगेंगे एनसीसी कैडेट
- अयोध्या के बड़ागांव रेलवे स्टेशन से लेकर देवराकोट रेलवे स्टेशन व सोहावल रेलवे स्टेशन तक की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रौनाही पुलिस के साथ साथ एनसीसी कैडेट, स्काउट और ग्रामीण वॉलेंटियर के हाथों में होगी। सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रेल पथ के किनारे-किनारे एनसीसी कैडेट और ग्राम पंचायतों से वॉलेंटियर्स को लगाया जाएगा। जो रेल पटरियों की सुरक्षा करेंगे और किसी भी अनहोनी या संदिग्ध परिस्थितियों में तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed