फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Plunge into a sarayu on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर लगाई सरयू में डुबकी

Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Plunge into a sarayu on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर स्नान करता साधु - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को मनाया गया। यहां ठंड पर आस्था भारी नजर आई। भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का पूजन-अर्चन के साथ तिल व खिचड़ी का दान व गऊ दान कर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मंदिरों की ओर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू स्नान को भक्ताें का रेला उमड़ पड़ा। रामनगरी में देर शाम तक प्रमुख मठ-मंदिरों में श्रद्धालु स्नान-दान, पूजन-अर्चन को जमे रहे। धर्मनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को मनाया गया। नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, अभिषेक को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। वहीं हनुमानगढ़ी में भी दर्शन को भक्ताें की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


कनकभवन, रामलला, क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ रही। अयोध्या में खिचड़ी पर्व को लेकर उहापोह की स्थित रही। कुछ लोगों ने रविवार को ही खिचड़ी मनाई तो अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों में सोमवार को खिचड़ी का पर्व मनाया गया। जगह-जगह बड़े बुजुर्ग व बच्चे पतंगबाजी का आनंद उठाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसोदिया दल बल सहित नयाघाट बंधा तिराहा पर कैंप किए रहे। जबकि घाटों व मंदिराें के आस-पास सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
अयोध्या के मंदिरों में सोमवार को खिचड़ी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। रामजन्मभूमि में भगवान रामलला को खिचड़ी पर्व पर पूजन-अर्चन उपरांत खिचड़ी, दही, पापड़, घी व अचार का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।


वहीं बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला को खिचड़ी, घी, अचार, पापड़, दही व तिल आदि का भोग लगाया गया। मणिरामदास छावनी में गरीब, निराश्रितों को खिचड़ी का दान किया गया। अयोध्या के अन्य मंदिरों दशरथमहल बड़ास्थान, कनकभवन, सियारामकिला झुनकीघाट, लक्ष्मण किला, हरिधामगोपाल मंदिर, रंगमहल, जानकीघाट बड़ास्थान, राजगोपाल समेत तमाम मंदिरों में खिचड़ी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed