{"_id":"62eac19243fc656d763eed64","slug":"pharmacists-not-found-at-medical-store-irregularities-found-faizabad-news-lko642560273","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले फार्मेसिस्ट, मिली अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले फार्मेसिस्ट, मिली अनियमितताएं
विज्ञापन
अयोध्या। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बुधवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में स्थित तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिले।
साथ ही दवाओं के एक्सपायरी का लेबल भी चस्पा नहीं किया गया था। तीनों दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर औषधि निरीक्षक ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि रसूलाबाद में स्थित त्रिपाठी मेडिकल स्टोर, राजपूत मेडिकल स्टोर व दिनेश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था। त्रिपाठी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। कैशमेमो नहीं था।
दवाओं की एक्सपायरी का लेवल भी नहीं चस्पा किया गया था। दिनेश मेडिकल स्टोर पर भी फार्मेसिस्ट नहीं था। यहां भी कैशमेमो नहीं मिला। दुकान पर फ्रिज भी नहीं पाया गया। दुकानदार द्वारा दुकान का लाइसेंस भी चस्पा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
राजपूत मेडिकल स्टोर पर भी दवाओं पर एक्सपायरी का लेवल नहीं था। बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट डीएलए को सौंपकर दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।