फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Phagun colors flew with Fulwa ...

फागुन के रंग उड़े, फुलवा के संग...

Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Phagun colors flew with Fulwa ...
नगर तथा बाजारों में शुक्रवार को बसंतोत्सव व सरस्वती जन्म पर विविध कार्यक्रम हुए। स्कूलों में बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शनिवार को भी कई संस्थाओं में यह पर्व मनेगा। नगर के कई प्रमुख चौराहों और गांवों में रेड़ भी गड़ गये।
विज्ञापन


नगर से सटी ग्राम सभा पहाड़गंज स्थित बाल विद्या मंदिर शिवनगर में अशर्फीभवन के महंथ जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य के मुख्यातिथ्य, अमरनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य मदन मोहन त्रिपाठी के संचालन में रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सरस्वती को सभी विद्याओं की आधार बताते हुए बच्चों को अनुशासन व संस्कार के साथ उत्कर्ष प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

आंचल दुबे, सेजल रावत, सौम्या द्विवेदी, नंदिता, नंदिनी, संतोषी रावत, निष्ठा यादव, साक्षी पाठक ने ‘शारदे हम तुम्हारी करें वंदना, हम बच्चे हैं वीर देश के, फागुन के रंग उड़े-फुलवा के संग उड़े, दादी हमें बताओ तुम, भारत भूमि हमारी प्यारी गीतों से हर किसी में देशभक्ति का जज्बा जगाया और फागुन महीना शुरू होने का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद पब्लिक स्कूल मुमताजनगर में प्रधानाचार्या गीता परिहार ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से भारतीय संस्कृति व पर्वों के महत्व को बताया गया।

छात्रा प्रिया ने बसंत ऋतु के सौंदर्य का वर्णन गीतों तथा अलायना खान, अदिति कसौधन प्रत्यूष साहू, आरिफा जावेद आदि ने कविता से वर्णन किया। धरती झूमे अंबर झूमे पर नृत्य हुआ। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में बसन्त पंचमी का उत्सव सरस्वती पूजन से हुआ।


सचिव विशाल गुप्त ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी ने पूजन कराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अभिभावक, प्रधानाचार्या सुमोना विश्वास, सतीश नंदराज, शैक्षिक स्टाफ के प्रगति श्रीवास्तव, शालिनी, रुचि, मोनी, अजय, लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed