फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People's representatives will have to wait for the chair

जनप्रतिनधियों को कुर्सी के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
सियासत के दांव-पेंच से गुजरकर जीत तो दर्ज करा ली है लेकिन जनप्रतिधि के प्रोटोकाल के लिए अभी दो से चार माह तक इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल समाप्ति पर चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद ही वह इस अधिकार के अधिकारी होंगे। जिला पंचायत का कार्यकाल 13 जनवरी 2016 है तो क्षेत्र पंचायतों को कार्यकाल 17 मार्च 2016 को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। जिले में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में 43 जिला पंचायत सदस्य और 1078 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुन लिए गए हैं लेकिन अभी उनको वैधानिक रूप से प्रोटोकाल के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण है कि जब तक चुने गए प्रतिनिधियों को संबंधित पंचायत के लिए शपथ नहीं दिलाई जाती तब तक वह आधिकारिक रुप से इसके हकदार नहीं माने जाते है।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि व्यावहारिक रुप से व्यवस्था में लगे लोग चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों का परिणाम आने के बाद सम्मान करते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि चुने गए प्रतिनिधियों को वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत का कार्यकाल 13 जनवरी 2016 को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्ति के साथ ही इन चुने गए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। तब तक वर्तमान सदस्य ही सदन की बैठकों में भाग लेंगे। कार्यवाही में भाल लेंगे। इसी तरह जिले की क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 17 मार्च 2016 को समाप्त हो रहा है।


कार्यकाल समाप्ति के साथ ही उनको शपथ दिलाई जाएगी। तब वर्तमान सदन के सदस्य ही कार्रवाई में भाग लेंगे। इन चुने गए प्रतिनिधियों को तब तक प्रोटोकाल के साथ ही सदन की बैठकों में भाग लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed