फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   passing out parade

डोगरा रेजीमेंट में 197 रिक्रूटों ने पासिंग आउट परेड में दी सलामी

Sun, 12 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
passing out parade
पासिंग परेड में जवानों ने दी सलामी। - फोटो : अमर उजाला
डोगरा रेजीमेंट सेंटर के कार्यवाहक उप कमांडेंट कर्नल करण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के साथ आपदा से निपटने के लिए होनहार सैनिकों की जरूरत है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण हासिल करने वाले जवान यहां सिखाए गए हुनर का अपनी यूनिट में पहुंचकर उपयोग करेगें और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें। उन्होंने अच्छे दर्जे की ड्रिल व उच्च
विज्ञापन

कोटि के टर्नआउट के लिए जवानों को शाबासी दी।

कर्नल शनिवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर के जमींदार लाला ड्रिल ग्राउंड पर आयोजित रिक्रूटों के पासिंग आउट की सलामी लेने के बाद उनको संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी रिक्रूटों को संकल्प दिलाया कि वह हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ 34 सप्ताह से चल रहा रिक्रूटों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 197 रिक्रूटों को पास आउट घोषित किया गया। रिक्रूटों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत रेजिमेंट के पाइप बैंड के साथ परेड फाल इन के साथ हुई।


युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रिक्रूटों के परिवारीजन व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। पासिंग आउट परेड में सैन्य अधिकारी, सैनिक तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed