{"_id":"60cf8f018ebc3e2b903a779a","slug":"panchkosi-parikrama-path-will-be-prepared-with-the-special-technology-of-blue-road-faizabad-news-lko583398051","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू रोड की विशेष तकनीक से तैयार होगा पंचकोसी परिक्रमा पथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू रोड की विशेष तकनीक से तैयार होगा पंचकोसी परिक्रमा पथ
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के विश्वस्तरीय आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को ब्लू रोड की विशेष तकनीक से बनाया जाएगा।
इससे परिक्रमार्थियों सड़क पर पैदल चलने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क का तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास होगा। सड़क की चौड़ाई 16 मीटर से लेकर 24 मीटर तक होगी।
योजना के लिए कंसलटेंट टीम डीपीआर तैयार कर रही है। जुलाई माह के दूसरे पखवारे तक डीपीआर बन जाने की उम्मीद है। अयोध्या के विकास का विजन तय हो चुका है। विजन डॉक्यूमेंट में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को नए सिरे से बनाया जाना तय किया गया है।
विज्ञापन
इसकी मंजूरी शासन की ओर से मिल चुकी है। पंचकोसी परिक्रमा पथ पर ब्लू रोड बनाई जाएगी। यह पैदल चलने वाले स्थानों की विशेष तकनीक है। इससे सड़क का तापमान 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
इस पर ब्लू कलर की दो एमएम मोटी लेयर लगाई जाती है। जिससे से विकिरण के चलते सड़क के तापमान में कमी आ जाती है। इसी तकनीक का इस्तेमाल अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को बनाने में किया जाएगा।
अब तक हुए सर्वे के अनुसार पूरी सड़क 15 किमी. लंबी होगी। सड़क की चौड़ाई 24 मीटर से लेकर 16 मीटर तक होगी। 16 मीटर के वो इलाके चिह्नित किए गए हैं। जहां सड़क को बहुत चौड़ा किया जाना संभव नहीं है।
इसके साथ परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए ब्लू रोड के अलावा वाहनों के आने जाने के लिए अलग से लेन बनेगी। साथ ही सड़कों के बीच में एक मीटर का पौधरोपण, सात मीटर चौड़ी सड़क पर वाहनों के आने जाने, दो मीटर पार्किंग लेन, तीन मीटर साइकिल ट्रैक व एक मीटर के लेन फुटपाथ लेन होगी।
फुटपाथ व साइकिल ट्रैक के वीच एक मीटर स्थान पौधरोपण के लिए निर्धारित होगा। इसके साथ ही ब्लू सड़क के किनारे परिक्रमार्थियों के बैठने की ट्रैक बनाया जाएगा। पूरी योजना का फाइनल डीपीआर जुलाई माह के दूसरे पखवारे तक बन जाने की उम्मीद है।
योजना के अनुसार परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले सभी घाटों, कुंडों व पौराणिक स्थलों को उनका स्वरूप बरकरार रखते हुए उनका विकास किया जाएगा। परिक्रमा पथ पर या उससे सन्निकट छह घाट, 30 धार्मिक स्थल, आठ कुुंड, चार हैरिटेज स्थल पड़ेंगे। इन सभी स्थानों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। साथ ही परिक्रमार्थियों की सुविधा की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा।
कहां कितनी चौड़ी सड़क होगी सड़क
7.65 किमी. 16 मीटर चौड़ी
1.15 किमी. स्मार्ट रोड
1.7 किमी. सरयू रीवर फ्रंट
2.6 किमी. 24 मीटर
अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को नए सिरे से बनाया जाना है। यह अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल है। योजना का डीपीआर तैयार हो रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद योजना को कार्य अमल में लाया जाएगा।- विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण