फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   panchayat

पंचायत चुनाव : वार्डों के आंशिक परिसीमन के बाद रह गईं 794 ग्राम पंचायतें

Thu, 14 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
panchayat
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ जिले में मतदान केंद्र और बूथों की स्थिति साफ हो जाएगी। आंशिक परिसीमन के पहले जिले के 804 ग्राम पंचायतों में 2690 बूथ बनाए थे। आंशिक परिसीमन में ग्राम पंचायतें घट गई। त्रिस्तरीय पंचायत के मतदाताओं के आंकड़े बदलने आसार हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के सीमा विस्तार और दो नई नगर पंचायतें खिरौनी और कुमारगंज के सृजन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत के आंकड़ों में खासा फेरबदल होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बूथों की संरचना और त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची पर काम शुरू हुआ था। सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नगर निगम में शामिल 31 ग्राम पंचायतों को बाहर कर दिया गया था लेकिन नगर पंचायत खिरौनी व कुमारगंज क्षेत्र में समाहित होने वाली 10 ग्राम पंचायतों के मतदाता और बूथ शामिल थे। प्रदेश शासन से कराए जा रहे आंशिक परिसीमन के बाद स्थिति बदल गई। अब नगर निगम में शामिल 31 ग्राम पंचायतों के साथ दोनों नवसृजित नगर पंचायतों के 10 ग्राम पंचायतें भी त्रिस्तरीय पंचायत के आंकड़ों से बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन

अब 41 ग्राम पंचायतों के निकल गई। ग्राम पंचायतों की संख्या 835 से घटकर 794 हो गई है। अब दोनों नगर निकायों के मतदाता पंचायत की मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए। साथ ही इनमें शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के बूथ भी समाप्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं के आंकड़ों में खासा फेरबदल होने की संभावना है। चुनाव में मतदान के लिए आंशिक परिसीमन के पहले 804 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 2690 बूथ बनाए गए थे लेकिन अब 794 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के लिए बूथ का निर्धारण किया जा रहा है। ऐसे में सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद बूथों की स्थिति साफ होगी। ग्राम पंचायतों में मतदाताओं के फेरबदल के साथ बूथों की संख्या निर्धारित किए जाने के निेर्दश दिए गए है। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद बूथों की स्थिति साफ होगी।

दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा। इसमें नवसृजित खिरौनी और कुमारगंज की ग्राम पंचायतों के मतदाता शामिल नहीं होंगे। 800 की संख्या पर बूथों के निर्धारण का निर्देश दिया जा चुका है। सूची के बाद इसकी स्थिति साफ होगी।- सूर्यभान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed