फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchayat election workers, they will fight elections: Swatantradev

पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का, वही लड़ेंगे चुनाव : स्वतंत्रदेव

Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election workers, they will fight elections: Swatantradev
अयोध्या। पंचायत चुनाव की तैयारी व समीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री व प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रविवार को संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रत्येक चुनावी क्षेत्र के विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी हासिल की। बैठक का आयोजन पंचायत भवन के सभागार में हुआ था।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का है। वो ही लड़ेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दें। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक चुनाव की तैयारी में लग जाए। चुनाव में लगे पदाधिकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके तैयारियों को और गति प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायतवार कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी है। चुनाव में पूरी ताकत से प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना होगा। बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन हो तथा इसमें बेहतर रणनीति बनाई जाए। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पंचायत चुनाव के संयोजक अवधेश पांडेय बादल व डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, सहसंयोजक अरविंद सिंह व राधेश्याम त्यागी, मंडल अध्यक्ष व जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नयाघाट तथा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्या का सहादतगंज की सीमा पर स्वागत किया गया। नयाघाट पर स्वागत करने वालों में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की व उन्हें चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौपी। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे।
प्रदेश में एके-47 लेकर टहलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार अपराधियों को पनाह नहीं सजा देने का कार्य कर रही है। यह बात पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर अयोध्या पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश हो या राज्य, हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जिसके परिवार के लोग किसी भी सरकारी सुविधा का प्रयोग नहीं करते हैं। प्रदेश में ऐसी सरकार है कि किसी भी अपराधी को लेकर किसी भी थाने पर न तो मंत्रिमंडल का कोई सदस्य फोन करता है और न ही संगठन का पदाधिकारी।
कहा कि सपा व बसपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार व लूट देखने को मिली है। आज योगी सरकार में अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। कहा कि बहुत से लोग प्रदेश छोड़कर भागे गए है, या तो जेल में है। योगी के शासन में हर गरीब खुशहाल होगा और गांव खुशहाल होगा। कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। सभी पार्टियां ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने संगठन को मजबूत करने का कार्य तेजी से कर रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी भी इस कार्य को लेकर जोर शोर से मैदान में उतर गई है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि कि समाज के सभी लोग मंदिर निर्माण के लिए राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में निर्माण में सहयोग करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में अयोध्या आए और प्रभु श्रीराम का दर्शन करें। मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान भी करें क्योंकि सौभाग्य से यह सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बल्कि देश के राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed