फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Over 100 children in the district received 10 CGPA

जिले में 100 ज्यादा बच्चों को मिला 10 सीजीपीए

Sun, 29 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 29 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Over 100 children in the district received 10 CGPA
सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट शनिवार को आ गया। इसमें जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रिजल्ट में अच्छी ग्रेडिंग पाने वाले बच्चे तो खुशी से उछल पड़े। जिले में सीबीएसई बोर्ड के कुल 13 स्कूल है और सभी के छात्र/छात्राओं ने दसवीं में अपने उर्वर मस्तिष्क का परिचय दिया है।
विज्ञापन


तमाम परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीजीपीए हासिल किया। रिजल्ट देखने के लिए बच्चों का उत्साह अपने शबाब पर था। कई स्कूलों ने परिसर में बच्चों की खुशी को सेलीब्रेट करने के लिए खास इंतजाम भी किया था।
विज्ञापन


अनिल सरस्वती विद्या मंदिर के 306 बच्चों में से 10 सीजीपीए 25 बच्चों ने हासिल किया जबकि 51 बच्चे नौ सीजीपीए तथा 61 बच्चे आठ सीजीपीए के ऊपर रहे। टाइनी टाट्स के 20 बच्चों ने अपनी मेधा का बेहतर परिचय देते हुए 10 सीजीपीए हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदया पब्लिक स्कूल के 14 तथा केंद्रीय विद्यालय व जिंगल बेल एकेडमी के 13-13 बच्चे, जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर के 10 बच्चे, कैब्रिंयन के छह बच्चे 10 सीजीपीए श्रेणी में शामिल रहे। कमोबेश अन्य स्कूलों का भी परीक्षा परिणाम ऐसे ही रहा।

जिले के कई स्कूलों में सफलता को सेलीब्रेट करने के  लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से इंतजाम किए थे। मेधा का परचम लहराने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिठाई खिला उनका मुंह मीठा किया।


उदया पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में वहां के मेधावियों को विद्यालय के निदेशक डा. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। जेबीए और टाइनी टाट्स में भी मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए वहां के प्रिंसिपल और प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उत्साहित किया।

जब ये स्कूल से घर पहुंचे तो वहां भी परिवारीजनों के अलावा दोस्तों-मित्रों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed