फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   OPD started

मैटरनिटी विंग में शिफ्ट हुई महिला अस्पताल की ओपीडी

Wed, 14 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
OPD started
मैटरनिटी विंग में मरीजो तथा तीमारदारों की कतार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सौ शैय्या के मैटरनिटी विंग में महिला अस्पताल की ओपीडी शिफ्ट कर दी गई है। एक माह से हैंडओवर हो चुकी इस भवन के उद्घाटन की तिथि न घोषित होने से हो रहे विलंब को देखते हुए शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मरीज अस्पताल पहुंचे तो आधुनिक सुविधाओं से लैश इस भवन को देखकर आश्चर्यचकित हुए। वहीं, हर तरह से आरामदायक इस परिसर में आकर स्वास्थ्यकर्मियों ने भी हर्ष जताया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल परिसर में 19.41 करोड़ की लागत से सौ शैय्या के मैटरनिटी विंग की आधारशिला बीते सपा शासनकाल में रखी गई थी।
समस्त आधुनिक सुविधाओं से लैश इस भवन का निर्माण कार्य समय पूर्ण न होने पर उसका सपा शासनकाल में उद्घाटन नहीं हो सका। मौजूदा सरकार में उच्चाधिकारियों ने कई बार निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और छह जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन भी कार्यदायी संस्था को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय पर भवन तो हैंडओवर हो गया, लेकिन उद्घाटन की तिथि मुकर्रर नहीं हुई। जबकि, अन्य जिलों में अधिकांश का पूर्व में ही उद्घाटन हो चुका था।
एक माह तक इंतजार के बाद भी लोकार्पण की तिथि न आने पर शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने दो दिन पूर्व ओपीडी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की। बुधवार को यहां मरीज पहुंचे तो उन्हें नए भवन में भेजा गया।
यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर में मरीजों ने भी पहले की अपेक्षा राहत महसूस की। एक ही परिसर में पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी, औषधि वितरण कक्ष, चिकित्सक का कक्ष, काउंसलर का कक्ष आदि होने से मरीजों को भी सहूलियत मिली।
आधुनिक सुविधाओं से लैश है नया मैटरनिटी विंग
सात मंजिला बना सौ शैय्या का मैटरनिटी विंग आधुनिक सुविधाओं से लैश है। ऊपर के वार्डों में जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था है। लगभग सभी कक्षों में एसी का इंतजाम है।

वहीं, मरीजों के बैठने की व्यवस्था भी पहले से बेहतर है। पर्याप्त जगह होने से बुधवार को मरीजों को भी असुविधा नहीं हुई। अब तक महिला अस्पताल की लैब में प्रसूताओं को जांच के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed