फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only one percent of children in the district to get mid-day meal

जिले में सिर्फ एक फीसदी बच्चों को मिल रहा मिड-डे मील

Tue, 07 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Only one percent of children in the district to get mid-day meal
भोजन
ग्रीष्मावकाश में मध्याह्न भोजन योजना चलाने की सरकार की योजना फ्लाप शो हो गई है। शिक्षकों ने बहिष्कार का आंदोलन चलाया। अब कह रहे हैं कि स्कूल में शिक्षक जा रहे है, लेकिन बच्चों में दोपहर का भोजन के प्रति कोई खास आकर्षण नहीं है।
विज्ञापन


हाल यह है कि शासन को भेजी गई नौ दिन की रिपोर्ट में बमुश्किल एक फीसदी ही बच्चे एमडीएम का लाभ पा सके हैं। के मामले में अमानीगंज, मवई, मया, रुदौली और तारुन की हालत तो थोड़ी बहुत अच्छी है, लेकिन मिल्कीपुर और सोहावल ब्लाक ऐसे है जहां पर एक भी बच्चा एमडीएम खाने स्कूल की चौखट तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में कुल दो लाख 33 हजार 921 छात्र छात्राएं नामांकित है, लेकिन गत माह की 21 तारीख से 29 मई तक सिर्फ 24 हजार, 789 छात्र/छात्राओं ने भोजन किया। इसके बाद की रिपोर्ट अभी बेसिक शिक्षा विभाग के पास तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम के जिला समन्वयक विनय त्रिपाठी ने कहा कि मंगलवार शाम तक बीते सप्ताह की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी, कमोबेश इसकी भी तस्वारी 21 मई से 29 मई के बीच जैसी ही है। शहर के महाजनी टोला और पुलिस लाईन में भी बच्चों को भोजन नहीं मिला। शिक्षकों का कहना था कि बच्चे आते ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed