फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One more chance till June 15 to conduct fitness test for 258 unfit vehicles

258 अनफिट वाहनों को फिटनेस टेस्ट कराने का 15 जून तक एक और मौका

Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
One more chance till June 15 to conduct fitness test for 258 unfit vehicles
अयोध्या। परिवहन विभाग ने 258 स्कूली वाहनों को 15 जून तक फिटनेस टेस्ट कराने को कहा है। फिटनेस में पास होने पर इन वाहनों का निलंबित पंजीयन समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि स्कूल खुलने पर अनफिट स्कूल वाहनों को किसी भी कीमत पर बच्चों को स्कूल लाने नहीं दिया जाएगा। इस संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनफिट वाहनों के स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद स्कूल बस कांड के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में चल रही स्कूल बसों की फिटनेस जांच कराने के बाद ही बच्चों को स्कूल ले जाने के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व भी विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्कूल वाहनों को फिटनेस टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल व मई माह में परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर जिले में पंजीकृत 635 स्कूल बसों को फिटनेस कराने का मौका दिया। 25 मई तक चलाए गए अभियान के बाद 258 स्कूल बसों ने अपना फिटनेस टेस्ट नहीं कराया।
इसके बाद परिवहन विभाग ने इन स्कूल बसों को पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया था। बीते सप्ताह मंडलीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में सांसद लल्लू सिंह व डीएम नितीश कुमार ने अनफिट स्कूल वाहनों को और मौका दिए जाने की बात कही थी।
इसके बाद विभाग ने 16 जून को स्कूल खुलने से पहले 15 जून तक फिटनेस कराने का एक और मौका दिया है। इस संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 258 स्कूल बसों के स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वह अपने स्कूल में चलने वाली अनफिट स्कूल बसों को हर हाल में फिटनेस करा लें।
एआरटीओ प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 258 अनफिट स्कूल वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित किया गया है। छह माह में इन वाहनों का फिटनेस टेस्ट न कराने पर इनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।

एक बार फिर 15 जून तक इन वाहनों को फिटनेस टेस्ट कराने का मौका दिया गया है। फिटनेस में पास होने वाले स्कूल वाहनों का निलंबित पंजीयन खत्म कर दिया जाएगा। बताया कि 16 जून सें स्कूल खुलने पर अगर अनफिट वाहन बच्चों को स्कूल ले जाते पाए गए तो इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed