{"_id":"591f37844f1c1bd529f24efe","slug":"one-died-in-tripling-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो अन्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में पीपरी जलालपुर पुल के समीप हाईवे पर गुरुवार रात एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बाबा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। अंबेडकरनगर जिले के रामपुर गिरंट थाना भीटी निवासी जगदंबा प्रसाद (25) पुत्र राजाराम निषाद अपने गांव के अजय कुमार (20) व अशोक कुमार (32) के साथ एक ही बाइक से जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती परिवार के एक सदस्य को देखने जा रहे थे।
बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रात करीब 12 बजे पीपरी जलालपुर में फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रही एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवारों सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन
जहां मौजूद डा. दीपक सिंह ने जगदंबा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय कुमार और अशोक कुमार का उपचार सीएचसी में चल रहा है। एसआई बाबूराम राजवंशी ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मृतक के बाबा हौसला प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।