{"_id":"5de54a1a8ebc3e54ad717bee","slug":"one-clerk-ends-service-another-suspended-faizabad-news-lko4955339121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लिपिक की सेवा समाप्त, दूसरा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लिपिक की सेवा समाप्त, दूसरा निलंबित
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी कार्यलय के निलंबित लिपिक प्रमोद कुमार को अंतिम रूप से दोषी पाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसी क्रम में 14 बोरा धान प्रक्षेत्र से बाहर ले जाने के आरोप में लिपिक सतीश कुमार पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।
प्रशासनिक कार्यालय में तैनात प्रमोद कुमार को विनियमितीकरण में शामिल दैनिक श्रमिकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पूर्व कुलपति प्रो जेएस संधू ने प्रथम दृष्टया निलंबित किया था तथा उच्चस्तरीय समिति बना कर आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। जांच समिति की रिपोर्ट आ जाने के बाद कुलपति बिजेंद्र सिंह ने आरोपी लिपिक को बर्खास्त करने के साथ-साथ समिति गठित कर अवैध वसूली में संलिप्त अन्य कर्मियों की भूमिका भी सामने लाने के निर्देश दिए हैं।
कुलपति के सख्त रुख के क्रम में राष्ट्रीय बीज परियोजना इकाई 5 के प्रक्षेत्र प्रभारी सतीश कुमार सिंह को 14 बोरा धान अवैधानिक रूप से बाहर ले जाते हुए पकड़े जाने पर सेवा से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलम्बित कर्मी सतीश कुमार सिंह को महराजगंज वसूली स्थित विश्वविद्यालय के केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है। इस घटना की जांच के लिए निदेशक शोध डॉ गजेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक बीज एव प्रक्षेत्र, बीज उत्पादन अधिकारी तथा सुरक्षा अधिकारी की चार सदस्यीय समिति का गठन कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने किया है।