फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On 22nd, all the temples and intersections will be illuminated with lamps.

Ayodhya News: 22 को सभी देवालय, मंदिर व चौराहे दीपों से करेंगे जगमग

Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
On 22nd, all the temples and intersections will be illuminated with lamps.

विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा आम जनमानस की भागीदारी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों को दीपों से जगमग करेगी। चौराहों पर रंगोली बनाकर फूल-माला से सजाया जाएगा। यहां पर तोरण द्वार भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान भी शुरू होगा।

यह जानकारी भाजपा के महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने दी। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए वृहद तैयारी की कार्ययोजना बनाई जाए। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित हों। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पांच सदी के संघर्ष के बाद ऐतिहासिक दिन आया है। पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाना है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या को जनसहयोग से पॉलीथिन मुक्त करना है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। यह अयोध्या वासियों का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ स्वच्छ व सुंदर धाम का दर्शन यहां पर हो सके।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें। सभी पार्षद अपने मोहल्ले के लोगों से घर-घर संपर्क करें। मोहल्ले के मंदिरों व चौराहों पर दीप जलाने और सजाने में शामिल होने का आह्वान किया जाए। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप डाउनलोड, वोटर चेतना व बूथ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा हुई। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेंद्र कोरी, दिव्य प्रकाश तिवारी, बसंती सिंह व प्रतिमा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed