फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Old statue out of lake

सरोवर से निकली पुरानी मूर्ति

Thu, 04 Aug 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old statue out of lake
फैजाबाद में भरतकुंड सरोवर की खोदाई से निकली मूर्ति बरामद। - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर पुलिस ने एक व्यक्ति से पुरानी मूर्ति बरामद की है। इसके काफी पुरानी होने की आशंका है। इसे थाने के मालखाने में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मूर्ति भरतकुंड सरोवर के पास एक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पास से कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन


बताया कि कर्मचारी ने इसे सरोवर के पास रहने वाले 11 साल के एक बच्चे से 150 रुपये में खरीदी थी। बताते हैं कि लगभग माह भर पहले सरोवर की खोदाई के दौरान यह मूर्ति मिट्टी में सनी हुई बाहर आई थी।
विज्ञापन


बारिश के दौरान यह धुली तो इसमें चमक आ गई। इसी दौरान एक बच्चा इधर आ गया था, उसकी निगाह इसके कुछ हिस्से पर पड़ी तो उसने इसे खोदकर निकाल लिया। सफाई कर रहा था इसी दौरान कर्मी की निगाह इस पर पड़ी तो उसने इसके कीमती होने के चलते इसको 150 रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मूर्ति भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया। भदरसा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मूर्ति को थाने के मालखाने में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed