{"_id":"5ccb36eabdec22070b27231a","slug":"ojasvi-touch-the-sky-make-the-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने लहराया परचम, जेबीए की ओजस्वी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने लहराया परचम, जेबीए की ओजस्वी जिला टॉपर
Thu, 02 May 2019 11:58 PM IST
vivek vivek
news desk/ayodhya
news desk/ayodhya
Published by: vivek vivek
Updated Thu, 02 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सीबीएसई 12वीं का परिणाम अचानक बृहस्पतिवार को घोषित हुआ तो मेधावी और अभिभावक एकबारगी चौंक उठे। इस बार बेटियों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए सफलता का परचम लहराया है। जिंगल बेल अकादमी की ओजस्वी कल्प कला वर्ग में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं।
इसी कॉलेज की साक्षी मनचंदा (कला वर्ग) में 98.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग में अवध इंटर नेशनल के कॉमर्स वर्ग के देवांश शर्मा ने सर्वाधिक 98.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया, साथ ही लड़कों में जिला टॉपर बने। जिले की टॉप टेन सूची में जिले के छह स्कूलों के 14 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। सभी स्कूलों ने परिणाम लगभग शत-प्रतिशत होने का दावा किया है।
सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से बृहस्पतिवार को दोपहर में एकाएक 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। यहां सीबीएसई के कुल 22 कॉलेजों में 12वीं के कुल 2136 बच्चे पंजीकृत थे। पहले से परिणाम घोषणा की कोई सूचना न होने की वजह से रिजल्ट घोषित होने पर बच्चे व अभिभावक अचंभित हो उठे। सभी ने आननफानन में अपने परिणाम देखे और बेहतर रिजल्ट देखकर सभी उत्साहित हो उठे।
विज्ञापन
तमाम कॉलेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाए जाने की तैयारी की गई थी। परिणाम आते ही कॉलेज टॉपरों का उत्साह देखने लायक था। कोई भगवान को याद करता नजर आया, कोई सेल्फी लेता दिखा, तो कोई गुरुजनों व माता-पिता से आशीर्वाद। जारी परिणाम के मुताबिक जिले की टॉप टेन सूची में जिले के छह स्कूलों के 14 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
जिला की टॉपर ओजस्वी कल्प (कला वर्ग) को 99 प्रतिशत अंक मिले। ओजस्वी को इतिहास, अर्थशास्त्र में सौ अंक व अंग्रेजी व फिजिकोलॉजी में 99 अंक हासिल हुए। यहीं की साक्षी मनचंदा (कला वर्ग) में 98.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर तो अवध इंटर नेशनल के देवांश शर्मा (कॉमर्स) 98.4 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
साक्षी को इतिहास व अर्थशास्त्र में सौ अंक एवं भूगोल में 99 अंक हासिल हुए। बालक वर्ग में देवांश को सर्वाधिक अंक मिले। जेबीए की मान्या श्रीवास्तव (कला वर्ग) 98 प्रतिशत अंक हासिल करके चौथे पायदान पर रहीं। मान्या को इतिहास व अर्थशास्त्र में सर्वाधिक सौ अंक मिले। यहीं के अभिनव रघुवंशी (विज्ञान वर्ग) ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर पांचवें स्थान पर जगह बनाई।
यहीं की मेधा श्रीवास्तव (कला वर्ग) को 97 प्रतिशत अंक, राज केसरवानी कला वर्ग में 96.6 प्रतिशत, संस्कार माखेजा विज्ञान वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। उदया पब्लिक स्कूल के समीर पांडेय ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉप करके जिला टॉप टेन की सूची में स्थान बनाया। यहीं की शुभी केसरवानी व श्रद्धा शुक्ला को 96 प्रतिशत, अनिल सरस्वती की तान्या गुप्ता व आर्मी पब्लिक स्कूल के विकास कमल पटेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
आर्मी पब्लिक स्कूल के अभिषेक सिंह को 95.8 व निखिल गौरव को 94.6 प्रतिशत अंक मिले। ग्रामर एकेडमी के कृष्णकांत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल करके कॉलेज टॉप किया। सौरभ यादव को 94.2 व मोहम्मद शाबान को 93.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए। महाराजा पब्लिक स्कूल के श्रेयांश अग्रवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल करके कॉलेज टॉपर रहे।
आफरोज अमाल को 94.6 व आशुतोष गुप्ता को 91 प्रतिशत अंक मिले। फैजाबाद पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल 91 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में अब्दुल जैद ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में आयुषी चौबे को 95 प्रतिशत, गणित में आसिफ अंसारी को 95 प्रतिशत अंक मिले हैं।
डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने परचम लहराया है। अनुष्का गुप्ता ने 92.6 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया है। अनुष्का को फिजिक्स में 95, फिजिकल एजूकेशन में 97 अंक मिले हैं। 89.8 फीसदी अंक प्राप्त करके अनुराग यादव द्वितीय स्थान पर रहे। आकांक्षा सोनी 84 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर का रिजल्ट 88.23 प्रतिशत रहा। जिसमें कॉमर्स वर्ग के अमर अग्रहरि को 93.2 प्रतिशत और साइंस वर्ग के अबरार अहमद को 93 प्रतिशत अंक मिला। प्रधानाचार्य हाकिमउल्ला सिद्दीकी ने बताया कि इस वर्ष इंटर की परीक्षा में कुल 85 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिसमें 43 साइंस वर्ग तथा 42 छात्र कॉमर्स वर्ग के रहे।
तीन अनुत्तीर्ण रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां के शैलेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक हासिल करके कॉलेज टॉप किया है। जबकि 94 प्रतिशत अंक पाकर अमर पांडेय द्वितीय एवं 93 प्रतिशत अंकों के साथ रितु सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। टापरों ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समयबद्ध तैयारी व गुरुजनों और माता-पिता की प्रेरणा को दिया है।
आईएएस बनना चाहती हैं ओजस्वी
जिले की टॉपर ओजस्वी कल्प आईएएस बनकर देश सेवा करते हुए समाज में ख्याति प्राप्त करना चाहती हैं। शहर के अमानीगंज की मूल निवासी व सरस्वती बिहार कालोनी में बने आफिसर्स कॉलोनी में रहने वाली ओजस्वी के पिता डॉ आरके यादव नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में एसोसिएट प्रोफेसर व माता माला यादव जीजीआईसी में प्रवक्ता हैं।
ओजस्वी ने बताया कि उन्होंने अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वे दिल्ली विश्वविद्यालय में जाकर साइक्लोजी या पॉलिटिकल साइंस से स्नातक के साथ ही सिविल की तैयारी के लिए कोचिंग करेंगी। बताया कि सामान्य दिनों में 3-4 घंटे तक रेगुलर व परीक्षा के समय 8-10 घंटे पढ़ाई करके उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
उनका कहना है कि जरूरी नहीं है कि हर समय पढ़ाई ही की जाय, लेकिन जब किया जाय पूरे मनोयोग से। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के साथ अपने सहपाठियों को दिया है। पिता डॉ आरके यादव कहते हैं उनकी बेटी हमेशा से पढ़ने में अव्वल रहीं हैं, शुरू से ही उसके अच्छे अंक रहे हैं।