फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now preparing to build ICU in rural area

अब ग्रामीण अंचल में पीआईसीयू बनाने की तैयारी

Wed, 26 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now preparing to build ICU in rural area
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला स्तरीय अस्पतालों में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाने के साथ-साथ अब ग्रामीणांचल के अस्पतालों को भी हाईटेक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिले की तीन सीएचसी व कुमारगंज में बने 100 बेड के अस्पताल में 10-10 बेड के पीआईसीयू बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दूसरी लहर के बाद अब कोरोना की तीसरी लहर भी आने की संभावना जताई जा रही है। जिस पर बच्चों पर खासा असर पड़ने की उम्मीद है। इसे लेकर सरकार अभी से स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। इसके लिए जनपद स्तरीय अस्पतालों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को भी हाईटेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में पीआईसीयू बनाने का इंतजाम करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के चार और अस्पतालों को भी इन्हीं सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। जिसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार, मसौधा, बीकापुर और कुमारगंज में बने 100 बेड के अस्पताल को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से प्राप्त हुए आदेशानुसार इन अस्पतालों में 10-10 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाई जाएगी। इन बेडों पर निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन व ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। पीआईसीयू के निर्माण में लगने वाले संसाधन व मैन पावर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

शासन से प्राप्त हुए नवीन आदेशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के इलाज से संबंधित सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले तीन सीएचसी व कुमारगंज के अस्पताल में 10-10 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाने का निर्णय लिया गया है। शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है, स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।-डॉ. घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed