फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now endoscopy will also be done in medical college

Now endoscopy will also be done in medical college

Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now endoscopy will also be done in medical college
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में अब मरीजों की एंडोस्कोपी की जांच भी हो सकेगी। इसकी मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की जांच भी निशुल्क हो जाएगी। करीब 25 लाख की लागत से मशीन क्रय करके सर्जरी विभाग में स्थापित कर दी गई है। अगले सप्ताह से जांच शुरू होने की उम्मीद है। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी केंद्रों पर मोटी रकम चुकाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे बैच की पढ़ाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही डीएनबी की कक्षाएं भी चल रही हैं। इस बीच अस्पतालों में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। साथ ही मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए तमाम उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी बीच दो दिन पूर्व एक एंडोस्कोपी मशीन भी खरीदी गई जिसे सर्जरी विभाग में स्थापित करा दिया गया। मशीन का परीक्षण शनिवार को ही किया गया है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा और निजी केंद्रों पर मोटी रकम चुकता करने से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंडोस्कोप एक लंबी, पतली और लचीली ट्यूब होती है। इसके एक सिरे पर लाइट और कैमरा लगा होता है। कैमरे की मदद से ली गई तस्वीरें कंप्यूटर स्क्रीन पर भेजी जाती हैं। इस प्रक्रिया को ही एंडोस्कोपी कहते हैं।

एंडोस्कोपी मशीन से पेट से जुड़ी अनेक बीमारियों जैसे अल्सर, कैंसर, नित्यक्रिया के रास्ते में स्टोन, पित्त की नली खुलने वाले स्थान पर पथरी की जांच, खून की उल्टी होने की वजह, मेलिना, छाती-पेट में दर्द व अपच आदि रोगों की जांच हो सकेगी। इसके अलावा इसकी मदद से किसी विशेष प्रकार की सर्जरी करने में भी मदद मिलती है। साथ ही आंतों से ऊतक का सैंपल भी निकाला जा सकेगा। पेट के अंदर आंतरिक रक्तस्राव की भी जांच और उपचार किया जा सकता है।
एंडोस्कोपी की जांच के लिए मशीन खरीदी गई है। इसे सर्जरी विभाग में इंस्टॉल किया गया है। परीक्षण किया जा रहा है। अगले सप्ताह से ही जांच शुरू हो जाएगी।
-डॉ सत्यजीत वर्मा, प्राचार्य, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed