{"_id":"63178eeb4ba40040997a20e2","slug":"now-aadhar-card-will-be-made-at-anganwadi-centers-also-faizabad-news-lko647097620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
अयोध्या। अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का आधार कार्ड उनके केंद्रों पर ही बनेगा। आधार कार्ड के अभाव में उनके बच्चे योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं हो सकेंगे।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग केंद्र के बच्चों का खुद आधार कार्ड बनवायेगा। शासन ने विभाग को हरी झंडी दे दी है। अब तक केवल पोस्ट ऑफिस पर ही आधार कार्ड बनाये जाते थे।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष तक के नामांकित बच्चों को मिलने वाली खाद्य सामग्री दाल, दलिया, चना, सोयाबीन एवं चावल गेहूं मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन
इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने पर बच्चे योजनाओं से दूर रहते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि इन समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने पोस्ट ऑफिस के साथ ही अब बाल विकास पुष्टाहार विभाग को भी आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया है।
इसके लिए तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर व अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालयों पर तकनीकी प्रणाली जल्द स्थापित की जाएगी। आधार कार्ड बाल विकास विभाग के कर्मचारी ही बनाएंगे।
कर्मियों को जल्द ही आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। कहा कि आधार कार्ड बनाने में जितनी मशीनों की आवश्यकता होती है वह मिल चुकी हैं।