फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No traffic on higyway for 4 days

कल से लगेगा कांवड़ियों का मेला, 4 दिन बंद रहेगा हाईवे

Thu, 25 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
No traffic on higyway for 4 days
अयोध्या। सावन मास में रामनगरी में कल से कांवड़ियों का मेला लगेगा। ऐसे में चार दिन तक लखनऊ-अयोध्या हाईवे बंद रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने कांवड़ियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सरयू के घाटों से लेकर हाईवे तक पर कांवड़ियों का रेला होता है। इनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है।
सावन मेला 3 अगस्त से शबाब पर होगा। इससे पूर्व रामनगरी कांवड़ियों से गुलजार होगी। सर्वाधिक भीड़ त्रयोदशी पर 30 जुलाई को होगी।
जब आसपास के जिलों अंबेडकरनगर, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, टांडा आदि से बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या सरयू जल लेने पहुंचेंगे। हालंाकि कांवड़ियों का आगमन 27 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई व त्रयोदशी 30 जुलाई को रामनगरी में लाखों कांवड़ियों का डेरा होगा। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था की भी रूपरेखा बन चुकी है। चार दिनों तक आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से रामनगरी में यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच व बलरामपुर के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। हाईवे पर लखनऊ होकर गोरखपुर जाने वाले मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित होगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विजयपाल सिंह, मेला सुरक्षा अधिकारी/एसपी सिटी, अयोध्या
17 स्थानों पर होगी इलाज की व्यवस्था
15 अगस्त तक चलने वाले सावन मेले में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के इलाज के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में 17 स्थानों पर अस्थाई प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त श्रीराम अस्पताल, जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, दर्शननगर में एक-एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। बताया कि मेला क्षेत्र में हनुमानगढ़ी, अयोध्या रेलवे स्टेशन, कनकभवन, रामजन्मभूमि, तुलसी उद्यान, राम की पैड़ी, नागेश्वरनाथ, अयोध्या घाट, पक्का घाट, कंट्रोल रूम, हनुमान गुफा, रामघाट हाल्ट व साकेत पेट्रोल पंप पर अस्थाई उपचार केंद्र बनाए जा रहे हैं।

प्राथमिक उपचार केंद्र पर दवाओं का पर्याप्त स्टाक होगा। इसके अतिरिक्त 10 स्थानों श्रीराम अस्पताल, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, नागेश्वरनाथ, सरयू घाट, कंट्रोलरूम, तुलसीउद्यान सहित अन्य पर एंबुलेंस की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed