फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nine coaches of the passenger train running empty

खाली दौड़ रही नौ डिब्बों की पैसेंजर ट्रेन

Sun, 31 Jan 2016 10:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nine coaches of the passenger train running empty
निर्धारित समय सुबह पौने छह बजे के बजाय अब यह सात बजे से दिन में 12 बजे के बीच लखनऊ रवाना होती है। समय तय न होने से इस पर कभी भी 50 से अधिक यात्री बैठे नहीं दिखाई देते। सांसद लल्लू सिंह ने पैसेंजर ट्रेन की दशा को देखते हुए फैजाबाद से संचालन का समय सुबह सात से आठ बजे के मध्य रखने को डीआरएम एके लाहोटी से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


21अक्तूबर 2014 से इंटरसिटी (14221/14222)  फैजाबाद से कानपुर के अनवरगंज तक चली है। इसके संचालन का समय सुबह 05:05 बजे है। इसके 40 मिनट बाद 54231 अप फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर के रवाना होने का समय है। उन्हीं दिनों से ट्रेन समय की पटरी से उतरी तो आज तक रेलवे सारिणी से पौने छह बजे नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सुबह 06:20 पर अप सियालदह एक्सप्रेस होने से सांसद लल्लू सिंह ने इसे सात से आठ बजे के बीच चलाये जाने को कहा था। स्टेशन अधीक्षक रहे जीपी सिंह ने भी पैसेंजर के समय में बदलाव को पत्र लिखा था। हर किसी का भरोसा अक्तूबर 2015 में जारी रेलवे सारिणी में समय न बदलने पर टूट गया। रविवार को फैजाबाद से ट्रेन दिन में 12 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को 10:35 बजे, 26 को 09:05 बजे, 27 को 08:30 बजे, 28 को 10:30 बजे, 29 को 09:00 बजे, 30 को 06:15 बजे रवाना हुई। ऐसे में छोटे-छोटे स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों का सुबह 10 बजे तक लखनऊ पहुंचने का सपना टूट गया है। 20 से 50 यात्रियों को ढोने से प्रतिदिन रेलवे को फैजाबाद से ही करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।


वाशिंग लाइन में होती देर
ट्रेन के समय बदलने का कोई पत्र नहीं भेजा गया है। ट्रेन के देरी से रवाना होने की वजह ओल्ड वाशिंग में प्लेस होने, करीब छह घंटे की धुलाई और मरम्मत के बाद फिटनेस मिलना तथा प्लेटफार्म पर आना है।
-दिग्विजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक, फैजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed