फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   new year

अयोध्या में आस्था से सराबोर रहा नए साल का जश्न

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
new year
अयोध्या-नव वर्ष में पतित पावनी सरयू में डुबकी लगाते श्रद्घालु व नौका विहार करते लोग - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नए साल के जश्न में बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी डूबे रहे। लोगों ने पार्कों, ऐेतिहासिक स्थलों, नदी के घाटों पर जमकर मस्ती की। अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। लोगों ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत अन्य मठ मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। शहर के होटलों व रेस्टोरेंट पर भी भीड़ उमड़ी। शहर के गुप्तारघाट, कंपनी गार्डन, गुलाबबाड़ी, अयोध्या के राजघाट, राम की पैड़ी व सरयू घाट पर लोग परिवार समेत घूमते नजर आए। वहीं, अयोध्या-फैजाबाद शहर सुबह से ही भीषण जाम के चपेट में रहा। अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई, यहां के मुख्य मार्ग समेत गली कूचों में दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। गुरुवार की रात 12 बजते ही आतिशबाजी के साथ युवाओं ने नववर्ष का स्वागत किया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों, रेस्टोरेंटों में गीत-संगीत की महफिलें भी सजीं। रात से ही एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। नववर्ष मनाने के लिए लोगों ने पहले से ही प्लान बना रखा था। किसी ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया तो किसी ने परिवार व दोस्तों समेत पार्कों में लुत्फ उठाया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ, श्रीरेश्वरनाथ समेत अन्य प्रमुख मठ-मंदिरों में खूब भीड़ दिखी।
विज्ञापन

नववर्ष पर मस्ती करने में महिलाएं, किशोरी व युवतियां भी पीछे नहीं रही, टोलियों के साथ निकली युवतियां भी दिन भर मस्ती करतीं दिखीं। शहर के गुप्तारघाट, कंपनी गार्डन, राजघाट, गुलाबबाड़ी, राम की पैड़ी लोगों की भीड़ से गुलजार रहे, लोग परिवार समेत सेल्फी लेते भी खूब नजर आए। भीड़ के चलते यहां जगह की कमी भी नजर आई। पार्कों के आसपास सजी दुकानों पर लोगों ने फास्ट फूड, चाट-समोसों का आनंद उठाया तो एक दूसरे को फूलों के गुलदस्ते देकर नववर्ष की बधाई दी। शाम को कुछ लोगों ने होटलों में तो कुछ लोगों ने घर पर परिवार समेत व्यंजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ पार्क व ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था। सादी वर्दी में महिला-पुरुष जवानों के अलावा महिला थाना व एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मनचलों व अराजकतत्वों पर नजर रखे हुई थी। वहीं नववर्ष की पूर्व संध्या से देर रात तक पुलिस के अधिकारी गश्त करते रहे, मुख्य चौराहों, बूथों पर हुड़दंग मचाने वाले, अराजकतत्वों व शराबियों पर नजर रखी जा रही थी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

नववर्ष पर घरों से निकले लोगों के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। धर्मनगरी अयोध्या में दिन भर जाम लगा रहा। श्रीराम अस्पताल से लेकर नयाघाट तक का मुख्य मार्ग पर दिन भर लगे जाम के चलते गाड़िया रेंगती रही। भीड़ को देखकर यातायात पुलिस के द्वारा श्रीराम अस्पताल के पास से रूट डायवर्जन किया, जिसके चलते रेलवे स्टेशन-रायगंज-जैन मंदिर तिराहा से लेकर रानी बाजार होकर मुख्य मार्ग तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं, नयाघाट बंधा तिराहा से भी अयोध्या आने वाले चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया गया लेकिन इससे जाम पर कोई असर नहीं पड़ा। दूसरी ओर फैजाबाद शहर के मुख्य बाजार रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज समेत अन्य बाजारों में भीड़ दिखाई दी। पार्किंग न होने से शहर के पार्कों, ऐतिहासिक स्थलों के पास भारी संख्या में खड़े वाहनों के चलता मार्ग जाम हो गया। थाना व यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा जाम को नियंत्रण करने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed