फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ND Agriculture University gets B grading in NAC

एनडी विवि को नैक में मिली बी ग्रेडिंग

Sat, 03 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ND Agriculture University gets B grading in NAC
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ‘बी श्रेणी‘ की ग्रेडिंग मिली है। इसकी खबर से पूरा विश्वविद्यालय खुशियों से झूम उठा। ढोल, मंजीरा व पटाखों से खुशियां मनाते हुए कुलपति डॉ. सिंह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन

आईसीआर नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा की अध्यक्षता में नेशनल एग्रीकल्चर एजूकेशन एक्रिडेसन बोर्ड की 26वीं बैठक 17 सितंबर को ऑनलाइन हुई थी। इसमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या को ‘बी श्रेणी’ में मान्यता देते हुए एक्रीडेशन पर अपना निर्णय दिया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, वैज्ञानिक, कर्मचारी व विद्यार्थियों को नैक मूल्यांकन की बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता सबकी एकजुटता व प्रयासों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मेहनत से कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को ऊंचाईयों के शिखर पर ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने प्रदेश सरकार के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही को विशेष रूप से इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के पहले से मंत्री के दिशा-निर्देश व तीन दिन पहले आकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर दी गई सलाह पर कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की गई है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय को इस मूल्यांकन में सफलता प्राप्त होने से छात्रों को छात्रवृत्ति, शोध को आर्थिक सहायता, खेलकूद, लाइब्रेरियों, पठन-पाठन संबंधित सुविधाएं प्राप्त होने के साथ ही आईसीआर एवं बाहर के छात्र यहां पठन-पाठन को आएंगे।

विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत पांच वर्षों से विश्वविद्यालय को आईसीआर नई दिल्ली द्वारा एक्रिडेशन न होने से बजट का आवंटन बंद कर दिया था। इससे विश्वविद्यालय आर्थिक संकट के साथ-साथ यहां के छात्रों को अन्य प्रदेशों में प्रवेश लेने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। नैक मूल्यांकन प्राप्त होने के बाद ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed