फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam

सीवर लाइन बिछाने में मिट्टी धंसी, मकानों में पड़ी दरारें

Fri, 10 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
कनीगंज मोहल्ले में सीवर लाइन की खोदाई के दौरान दरकी मकान की नींव। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कनीगंज मोहल्ले में सीवर लाइन बिछाने के दौरान गुरुवार रात अचानक मिट्टी धंस गई। इससे एक मकान की नींव धंस गई। जबकि तीन मकानों की दीवाराें में दरारें पड़ गईं। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मकानों के जमींदोज होने की आशंका के चलते लोग घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

घटना से आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पाकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य सचिव से की गई है। हादसा वाटर लाइन में लीकेज होने से हुआ।
विज्ञापन

जलनिगम की ओर से इन दिनों कनीगंज मोहल्ले में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। गुरुवार रात सीवर लाइन बिछाने के दौरान अचानक वाटर लाइन में लीकेज हो गया। इससे पानी का रिसाव तेज हो गया। इस कारण मिट्टी धसक गई। कर्मचारियों ने बालू की बोरी लगाकर आननफानन में मिट्टी को रोका लेकिन कुछ ही देर बाद पुन: लीकेज शुरू हुआ तो आसपास के घरों में पानी भर गया। इससे तेजी से मिट्टी धंसने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीताराम साहू के मकान की नींव दरक गई। आननफानन मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया। शुक्रवार सुबह जब इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो बढ़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को दी। महापौर सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंचे और जलनिगम के एक्सईन व अन्य अधिकारियों को फोन लगाया।
लापरवाही का आलम यह रहा है कि सूचना के करीब दो घंटे बाद जलनिगम की नागर इकाई के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। महापौर ने घटना की शिकायत डीएम व मुख्य सचिव से भी की है। महापौर ने परियोजना प्रबंधक को जमकर फटकार लगाते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि जो भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मिट्टी धंसने से सीताराम साहू के मकान की नींव दरक गई। जबकि राम किशोर, मनीष यादव, अमरनाथ यादव के घरों में दरारें पड़ गईं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि रात में ही लीकेज को बंद करने के उचित प्रबंध किए गए होते तो यह नुकसान न होता। ठंड में परिवार घर में रहने से डर रहा है।
जलनिगम ने कहा, देंगे नुकसान का मुआवजा
लीकेज होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लीकेज के कारण मिट्टी का फैलाव होता रहा जिससे मकान की नींव दरक गई है। नुकसान की भरपाई की जाएगी। दो दिनों के भीतर मकान की मरम्मत करा दी जाएगी। फिलहाल अभी काम रोक दिया गया है। आगे से सुरक्षा उपायों के साथ काम किया जाएगा।

सुनील कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक, जलनिगम
विधायक ने कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को लिखा पत्र
नगर विधायक वेद गुप्ता ने भी कनीगंज मोहल्ले पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने जलनिगम की लापरवाही के बारे में विधायक को बताया। उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। पीड़ित परिवारों को विधायक द्वारा कार्यदाई संस्था से आर्थिक मदद भी कराई गई। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर आयुक्त को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इस दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed