फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Philippines team will spread cultural splendor during the festival of lights

Ayodhya News: फिलीपींस की टीम बिखेरेगी दीपोत्सव में सांस्कृतिक छटा

Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Philippines team will spread cultural splendor during the festival of lights
दीपोत्सव में ऐसा होता है नजारा।
अयोध्या। रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में इस बार देसी रंगों के साथ विदेशी संस्कृति की छटा भी दिखेगी। फिलीपींस की रामलीला की टीम अपनी प्रस्तुति से दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक रंग देगी। देश के पांच राज्यों की रामलीला टीमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं और विशिष्ट शैलियों में रामकथा का मंचन करेंगी। संस्कृति विभाग की ओर से छह और सात नवंबर को करीब 10 से 15 मंचों पर रामलीला आयोजन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाले दीपोत्सव में रामलीला के जरिये रामायण की वैश्विक लोकप्रियता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। फिलीपींस की टीम की सहभागिता तय हो चुकी है। अन्य देशों की टीमों को भी आयोजन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से विदेशी रामलीला टीमों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार एवं विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा। फिलीपींस की टीम इसमें हिस्सा लेगी। अन्य देशों की टीमों की सहभागिता के लिए भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन क्षेत्रीय भाषाओं में पहली बार मंचन
इस बार रामलीला मंचन में देश की भाषाई विविधता भी आकर्षण का केंद्र होगी। केरल, असम और जम्मू-कश्मीर की टीमें क्रमशः मलयालम, असमिया और डोगरी भाषा में रामलीला का मंचन करेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड और बंगाल की रामलीलाएं भी शामिल होंगी। अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रीय शैलियों में रामकथा के प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया जाएगा। दीपोत्सव के मंचों पर देशी-विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को रामायण की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आयोजन के जरिए यह संदेश भी सामने आएगा कि भगवान श्रीराम के आदर्श और रामायण की कथा भौगोलिक सीमाओं तथा भाषाई विविधता से परे विभिन्न समाजों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed