फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 EME Corps veterans felicitated

Ayodhya News: ईएमई कोर के 12 पूर्व सैनिक सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 EME Corps veterans felicitated
अयोध्या। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रयागराज रोड स्थित होटल में भारतीय थल सेना के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ईएमई कोर से सेवानिवृत्त 12 पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश पाठक ने की। कैप्टन बीके सिंह ने कहा कि ईएमई कोर सेना की रीढ़ है। इसके जवान टैंक, तोप और अन्य सैन्य उपकरणों को युद्ध के लिए तैयार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूबेदार रामानंद यादव ने कहा कि 28 वर्ष की सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने सीखा कि देशसेवा सर्वोपरि है।
विज्ञापन

नायब सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा ने भी कोर के योगदान और पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए परिषद का आभार जताया। सम्मानित होने वालों में हवलदार अवधेश सिंह, रामानंद यादव, अनिल कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, परमात्मा प्रसाद यादव, एचएमटी विजय कुमार यादव, नायब सूबेदार अविनाश दुबे, सिद्धनाथ शर्मा, हरि सिंह, सूबेदार गिरिजेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह और सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed