फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam

सियासत में उलझ गया निकायों का सीमा विस्तार

Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अयोध्या। निकायों का सीमा विस्तार सियासत में उलझ गया है। अन्यथा नगर निगम और दो नई नगर पंचायतों के सृजन संबंधी प्रस्ताव के साथ ही इन्हें भी शासन को भेज दिया गया होता। नगर निगम का सीमा विस्तार हो चुका है जबकि दोनों नगर पंचायतों के सृजन का प्रस्ताव शासन में है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने नगर निगम के सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा। नगर पंचायत सुचित्तागंज और कुमार गंज के सृजन के साथ ही नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत भदरसा और बीकापुर के विस्तार संबंधी प्रस्ताव मांगे गए। नगर निगम के विस्तार का अनुमोदन हो गया।
विज्ञापन

नवसृजित दोनों नगर पंचायतों के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया लेकिन नगर पालिका के साथ दोनों नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का प्रस्ताव अब तक नहीं जा पाया। इसके पीछे वजह निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी थी। बगैर निकायों की स्थिति स्पष्ट हुए प्रशासन भी स्वयं से कोई कदम नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार से निकायों के बदलने वाला सियासी परिदृश्य यहां के सियासत से जुड़े लोगों के लिए आगे-पीछे की स्थिति पैदा कर रहा था। शायद यही कारण रहा कि नगर पंचायत भदरसा बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार के प्रस्ताव खारिज कर दिया।

रुदौली के विस्तार में भी कहीं न कहीं ऐसी स्थिति की चर्चा रही। फिलहाल जनहित के आधार पर संबंधित एसडीएम और अधिशासी अधिकारियों से सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा गया है। रुदौली के अलावा अभी दोनों नगर पंचायतों के प्रस्ताव अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। निकायों के नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्ताव आने के बाद इसका परीक्षण करके शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed