फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam board meeting

Ayodhya News: नगर निगम बोर्ड से 58 लाख के लाभ का बजट पास

Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam board meeting
अयोध्या। नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को 58 लाख के लाभ का बजट पेश किया गया। बोर्ड की बैठक में नगर निगम प्रशासन की ओर से कुत्ता-बिल्ली पालने पर टैक्स का प्रस्ताव किया गया। साथ ही निगम के एक अफसर का चार्ज देख कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने के साथ ही चार्ज विहीन किए जाने का प्रस्ताव भी पार्षदों ने किया है। कई अन्य मुद्दों पर तल्ख बातचीत और टिप्पणी की गई।
विज्ञापन


आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बोर्ड की बैठक में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद थे। बोर्ड में निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों में नाराजगी महसूस की गई। बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। बजट के मुताबिक प्रारंभिक अवशेष 8741.41 लाख के साथ कुल अनुमानित आय 27620.21 लाख बताई गई। इसके साथ कुल अनुमानित आय 36361.62 लाख बताई गई। निगम का कुल खर्च 30503.80 लाख बताया गया। इस तरह कुल 5857.82 लाख संभावित अवशेष बताया गया। बैठक में पार्षदों ने एक-एक करके कई मुद्दे उठाए। जीआईएस सर्वे की खामियों को लेकर चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि डेढ़ फीसदी की राशि लेने के बाद भी काम ठीक नहीं है। पार्षदों ने वार्ड विकास निधि का प्रस्ताव रखा, जिससे पार्षद अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्य करा सकें। इसके बाद निगम क्षेत्र में कुत्ता पालने को लेकर निगम प्रशासन की ओर से टैक्स लगाए जाने का प्रस्ताव किया गया। इसमें कुत्ते और बिल्ली की नस्ल के अनुसार 100 रुपये से 500 रुपये सलाना टैक्स का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि पार्षदों की ओर से इसका विरोध किया गया। अयोध्या के छूटे मंदिरों का 15 दिन में सर्वे कराने और शासन के दिए गए निर्देश के मुताबिक व्यवसायिक उपयोग से अतिरिक्त प्रतीकात्मक टैक्स की व्यवस्था का प्रस्ताव भी किया गया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम की व्यवस्था और कार्यप्रणाली की पोल भी बोर्ड की बैठक में खुल गई। जब पार्षद विनय जायसवाल और पार्षद अनुज दास ने अयोध्या जोन में अफसर का चार्ज देख रहे और उनके चार आउटसोर्सिंग सहयोगियों से पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया। पार्षदों ने गहरी नाराजगी जताई। संबंधित अफसर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए तत्काल उसे चार्ज विहीन किए जाने का प्रस्ताव किया। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बोर्ड की बैठक मेें सदन के नेता पार्षद विजेंद्र कुमार सिंह, अनिल सिंह, विशाल पाल, रामभवन, संतोष सिंह, अंकित त्रिपाठी, वकार, जगत नारायण यादव, अखिलेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक घंटे देर से पहुंचे महापौर
नगर निगम के बोर्ड की दूसरी बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे से होनी थी। निगम प्रशासन ने भी यही समय दिया था। निगम प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे, लेकिन मेयर एक घंटे की देरी से पहुंचे, जिसके बाद बैठक शुरू हुई।






इस तरह है प्रस्ताव

देसी कुत्ता पालने पर 100 रुपये सालाना देय होगा

विदेशी नस्ल के छोटे कुत्तों पर 300 रुपये सलाना देय होगा

विदेशी नस्ल के बड़े कुत्ते पालने पर 500 रुपये सलाना देय होगा




साढ़े चार घंटे चली बैठक, मीडिया की नो एंट्री

तकरीबन 12 बजे के बाद शुरू हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस दौरान लाइट भी कट गई। जनरेटर के सहारे काम चलाया गया। बैठक में मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed