फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: खून की दलाली में फंसे नौ कर्मचारी, पटल बदला

Sun, 05 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक शख्स ने तीन महीने में सात बार खून दिया। दलाल के जरिए आए इस व्यक्ति का खून अनुपयोगी था। बावजूद इसके ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने उसका रक्त ले लिया और उसके बदले दलाल के माध्यम से मरीजों को रक्त की सप्लाई की गई। जांच में जब खून की दलाली में ब्लड बैंक के नौ कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई तो सीएमएस ने उन्हें ब्लड बैंक से हटाकर क्षेत्रीय निदान केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में सदर बाजार के लालकुर्ती निवासी जितेंद्र कुमार ने रुपयों की लालच में तीन माह में सात बार रक्तदान कर दिया था। वह दलाल के जरिए खून बेचता था और उसे हर बार 1000 रुपये मिलते थे। जबकि उसका खून भी अनुपयोगी होता था। यह मामला जब सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी की जानकारी में आया तो उन्होंने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में ब्लड बैंक के नौ कर्मचारी निगरानी में लापरवाही के दोषी पाए गए। सीएमएस ने इन सभी कर्मचारियों को ब्लड बैंक से हटाकर क्षेत्रीय निदान केंद्र भेज दिया। उनके स्थान पर क्षेत्रीय निदान केंद्र के कर्मचारी यहां तैनात हुए हैं। सीएमएस ने बताया कि लापरवाही का दोषी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक से इन्हें हटाया
सीनियर लैब टेक्नीशियन वीके त्रिपाठी, एलटी वीरेंद्र कुमार जायसवाल, आरके यादव, सीनियर लैब अटेंडेंट अनिल कुमार सिंह, लैब अटेंडेंट राहुल पाठक, नेतराम, घनश्याम, वीके पांडे व परमेंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed