{"_id":"63dd5da38f74c4668516c94e","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-75757-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रशासन का छापा, अवैध खनन में 23 ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रशासन का छापा, अवैध खनन में 23 ट्रक पकड़े
Sat, 04 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सरयू के तटों पर अवैध खनन लगातार किया जा रहा है। कई पट्टों की आड़ में आसपास भी बालू का खनन हो रहा है। यह सूचना मिलने पर जब बृहस्पतिवार रात प्रशासन की टीम ने छापा मारा तो अफरातफरी मच गई।
मीरापुर दोआबा में खड़े दर्जनों ट्रकों के चालकों में भगदड़ मच गई। कुछ चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। टीम को वहां पर कुल 23 ट्रक खाली मिले। जिनके अज्ञात स्वामियों के खिलाफ खनन अधिकारी ने कोतवाली अयोध्या में केस दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर विशाल कुमार को सूचना मिली कि दोआबा में एक पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। यह खनन पूरी रात चलता है। जिससे राजस्व को भारी क्षति तो हो ही रही है।
विज्ञापन
साथ ही पर्यावरण का भी भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने तत्काल जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक सिंह व पुलिस बल के साथ वहां छापा मार दिया। मौके पर कुल 23 ट्रक बरामद हुए। खनन अधिकारी ने ट्रकों को पुलिस के हवाले करते हुए रात साढ़े बारह बजे केस दर्ज करवाया।
उन्होंने बताया कि पुलिस की छानबीन से पता चलेगा कि इन ट्रकों के मालिक कौन हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है और वाहन स्वामियों के बारे में छानबीन की जा रही है। संवाद