{"_id":"6400ecb34dfb82ce8704d144","slug":"muslims-played-holi-with-sages-faizabad-news-c-13-1-111869-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: साधु-संतों के साथ मुस्लिमों ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: साधु-संतों के साथ मुस्लिमों ने खेली होली
Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। होली से पहले रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम सत्यधाम मंदिर में बृहस्पतिवार को सौहार्द की होली खेली गई। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी व राममंदिर समर्थक बबलू खान ने महंत सत्येंद्र दास, संत दिवाकरा चार्य, रेलवे बोर्ड के सदस्य अनूप चौधरी के साथ होली खेली।
हिंदू-मुस्लिमों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया तो गले लगाकर सौहार्द का संदेश दिया। होली गीतों पर एक साथ थिरकते भी नजर आए।आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या ने हमेशा से भाईचारे का संदेश दिया है।
मंदिर निर्माण से हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी खुश हैं। इकबाल अंसारी ने कहा कि विवाद ने अयोध्या को पीछे कर दिया था। अब विवाद खत्म हो चुका है, सौहार्द की धारा बह रही है। बबलू खान ने कहा कि इस होली के जरिए हमने पूरे विश्व को हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया है। संवाद