{"_id":"5ddeac4b8ebc3e55040645c6","slug":"murder-faizabad-news-lko4946057158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, मची हलचल
विज्ञापन
हत्या के बाद घटना स्थल पर बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के सरौली मजरे रामनाथ तिवारी निवासी एक अधेड़ की हत्या कर उसका शव घर के सामने सड़क पर ही फेंक दिया। बुधवार सुबह शव मिलते ही हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर व सीने पर धारदार हथियार से कटने व चोटों के निशान थे। भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई थी।
रामनाथ तिवारी निवासी विंध्या प्रसाद यादव (50) का शव बुधवार सुबह घर के सामने सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। भाई विंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे जब घर के लोग सोकर उठे तो घर के सामने खड़ंजे के किनारे उनके भाई का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सीओ मिल्कीपुर राजेश राय, एसओ खंडासा सुनील सिंह, थानाध्यक्ष कुमारगंज अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पुलिस को मृतक के सिर व सीने पर किसी धारदार हथियार से गहरे चोटों के निशान मिले है। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई।
जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम भी आई लेकिन इस दौरान मौके पर कुछ खास हासिल नहीं हुआ। वहीं, मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में उनके भाई की कही और हत्या की और फिर शव लाकर घर के सामने फेंक दिया।
बताया कि उनके भाई मंगलवार को घर पर ही थे। थानाध्यक्ष खंडासा सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विंदेश्वरी प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अविवाहित थे विंध्या प्रसाद
भाई विंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि विंध्या प्रसाद अविवाहित थे। वह अपने भाइयों से अलग अकेले कच्चे मकान में रहते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश राय ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है। मृतक घरवालों से अलग रहता था। उसके भाइयों के अनुसार उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन की जा रही है।