फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MST scheme entangled in scam

घोटाले में उलझी एमएसटी योजना, डेढ़ साल में नहीं शुरू हो पाई सेवा

Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
MST scheme entangled in scam
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के फैजाबाद डिपो पर डेढ़ वर्ष से एमएसटी (मासिक पास योजना) संचालित नहीं हो रही है। इससे एक ओर जहां डिपो को प्रतिमाह चार से पांच लाख रुपये की चपत लग रही है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों को एमएसटी के लिए दूसरे जनपदों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को समय के अभाव में एमएसटी के बजाय टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कारण ये है कि पिछले वर्ष मासिक पास योजना में 43.08 लाख रुपये का घोटाला हुआ था। इसमें एमएसटी बनाने वाली कंपनी के डिपो हेड समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। साथ ही फैजाबाद डिपो के एआरएम सस्पेंड हुए थे। जिसके बाद से एमएसटी बनना बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज दैनिक यात्रियों के लिए मासिक पास योजना संचालित करती है। इसमें यात्रियों को किराए में कुछ छूट दी जाती है। पूरे प्रदेश में एमएसटी बनाने का काम ट्राईमेक्स नामक कंपनी देखती है।
पिछले वर्ष अप्रैल माह में एमएसटी में 43.80 लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। इसमें फैजाबाद डिपो में नियुक्त ट्राईमेक्स कंपनी के टीम लीडर समेत रोडवेज के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई थी।
रोडवेज अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति ने मामले की जांच करने के उपरांत अफसरों समेत कई लोगों को दोषी पाया था। ट्राईमेक्स कंपनी के टीम लीडर पर प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही एआरएम को सस्पेंड किया गया था।
मौजूदा समय में भी इसकी जांच चल रही है। इस पूरे प्रकरण के बाद डिपो में एमएसटी बनना बंद हो गई है। घोटाले के बाद ट्राईमेक्स की ओर से कई बार टीम लीडर नियुक्त किये गए लेकिन कोई भी डिपो आने के बाद टिक नहीं पाया। बताया जाता है कि दो संगठनों की गुटबाजी के चलते ऐसा हो रहा है। मगर एमएसटी नहीं बनने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोग परेशान हैं। वहीं, डिपो की इनकम भी चार से पांच लाख रुपये प्रतिमाह प्रभावित हो रही है।
तुरंत बननी शुरू हो एमएसटी
अयोध्या से सुल्तानपुर के लिए प्रतिदिन यात्रा करने वाले आशीष पांडेय बताते हैं कि एमएसटी बंद होने से काफी दिक्कतें हैं। सुल्तानपुर से एमएसटी बनवानी पड़ती है। योजना तुरंत शुरू की जानी चाहिए। इसी प्रकार की बातें दैनिक यात्री गणेशदत्त व चंद्रमोहन भी कहते हैं। वे कहते हैं कि फैजाबाद डिपो पर एमएसटी तुरंत बनना शुरू होना चाहिए। बस्ती से अयोध्या प्रतिदिन नौकरी के लिए आने वाले मो. राशिद का कहना है कि एमएसटी बंद होने से काफी दिक्कतें हैं। योजना तुरंत शुरू होनी चाहिए।

कई बार ट्राईमेक्स कंपनी की ओर से एमएसटी के लिए टीम लीडर भेजे गए लेकिन एमएसटी बननी शुरू नहीं हो पाई। मुख्यालय से पत्राचार कर एमएसटी बनवाना शुरू किया जाएगा।
- नंद कुमार चौधरी, एआरएम फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed