फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MSc and Pre-PhD results declared

एमएससी व प्री-पीएचडी का परीक्षाफल घोषित

Sat, 25 Sep 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
MSc and Pre-PhD results declared
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के एमएससी अंतिम वर्ष 2021 का भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान और प्री-पीएचडी कोर्स वर्क 2019 का परीक्षाफल घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि एमएससी भौतिक विज्ञान में कुल शामिल 583 परीक्षार्थी के सापेक्ष 564 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.74 रहा। कुल सम्मिलित 305 छात्रों के सापेक्ष 294 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.39 रहा। वहीं 278 छात्राओं के सापेक्ष 270 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुई। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 97.12 रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान में कुल 751 परीक्षार्थियों में से 724 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.4 रहा। कुल सम्मिलित 437 छात्रों के सापेक्ष 420 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.11 रहा जबकि कुल सम्मिलित 314 छात्राओं के सापेक्ष 304 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.82 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान के कुल 505 परीक्षार्थियों में से 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.49 रहा। कुल सम्मिलित 118 छात्रों के सापेक्ष 98 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 83.05 रहा। वहीं कुल सम्मिलित 387 छात्राओं के सापेक्ष 364 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 94.06 रहा।
प्राणी विज्ञान के कुल 903 परीक्षार्थियों में से 873 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68 रहा। कुल सम्मिलित 185 छात्रों के सापेक्ष 177 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68 रहा जबकि कुल सम्मिलित 718 छात्राओं के सापेक्ष 696 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 96.94 रहा।
गणित विषय में कुल 624 में से 575 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 रहा। कुल सम्मिलित 345 छात्रों के सापेक्ष 315 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं उत्तीर्ण प्रतिशत 91.3 रहा जबकि कुल सम्मिलित 279 छात्राओं के सापेक्ष 260 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 93.19 रहा। पर्यावरण विज्ञान में कुल 13 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। इनमें पांच छात्र एवं आठ छात्राएं शामिल हैं।

इसी क्रम में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में कुल 277 में से 269 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 97.11 रहा। 174 छात्रों के सापेक्ष 169 छात्र उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 97.13 रहा। वहीं कुल सम्मिलित 103 छात्राओं के सापेक्ष 100 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 97.09 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed