फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MLA's brother's car hit jams, home guards clashed with

विधायक के भाई की गाड़ी से लगा जाम, होमगार्ड से भिड़े

Mon, 04 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
MLA's brother's car hit jams, home guards clashed with
- फोटो : अमर उजाला
गुदड़ी बाजार पर अक्सर लगने वाला जाम सोमवार को खादी व खाकी के बीच विवाद का कारण बन गया। जिले के एक विधायक के भाई ने रोड पर ऐसी गाड़ी खड़ी की कि भीषण जाम लग गया। गाड़ी को हटाने पहुंचे होमगार्ड जवान को बाद में चौकी में भागकर जान बचानी पड़ी। लेकिन देर शाम पंचायत के बाद मामला शांत हो गया।  
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार चौराहे पर दोपहर में जाम के हालात होने पर यातायात कर्मियों के साथ पुलिस वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद में जुटे रहे। इसी बीच जाम की वजह एक विधायक के भाई की एसयूवी बन गई। होमगार्ड ने कुछ कह दिया, जिससे वे नाराज हो गए। होमगार्ड को हड़काया तो वह चौकी में भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खत्म करवा वाहनों को आगे बढ़वाया। कुछ देर बाद विधायक के भाई अपने साथियों संग चौक स्थित चौकी  पहुंच गये और एक होमगार्ड पर बरस पड़े। बताते हैं कि जाम के फंसे होने के दौरान किसी ने कमेंट कर दिया था कि छह माह और है, फिर सारी हेकड़ी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने यह बात विधायक के भाई को बता दी तो वह तैश में आकर चौकी पहुंच गये। इस बाबत होमगार्ड जवान का कहना है कि उसने कोई कमेंट नहीं किया था। भीड़ में किसी ने कर दिया होगा। वहीं विधायक के भाई का कहना है कि महज गफलत थी। कोई बात नहीं है। चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ है और न ही कोई शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed