फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mini Shantikunj will be established in Ayodhya

अयोध्या में होगी मिनी शांतिकुंज की स्थापना

Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mini Shantikunj will be established in Ayodhya
अयोध्या। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार अयोध्या में मिनी शांतिकुंज की स्थापना करने जा रहा है। छह मई को गायत्री शक्तिपीठ में पांच मंजिला भवन निर्माण के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास और भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामकेवल यादव ने बताया कि पांच मंजिला भव्य भवन के शिलान्यास के लिए तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में एक माह से अनवरत गायत्री जप चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह में प्रदेश के सभी 75 जिले से हजारों की संख्या में गायत्री साधक अयोध्या आएंगे। छह मई शाम चार बजे अयोध्या पहुंचकर गायत्री शक्तिपीठ में प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद शाम छह बजे राम कथा पार्क में दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय समन्वयक डॉ. एसबी सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने देश में 24 शक्तिपीठों की स्थापना की थी।

व्यवस्थापक ने बताया कि अयोध्या में करोड़ों की लागत से गायत्री शक्तिपीठ का भव्य और सुंदर भवन बनाया जा रहा है। पांच मंजिला बनने वाले भवन में कार पार्किंग, सत्संग हाल, भोजनालय, करीब एक हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मंदिर में एक प्रदर्शनी हाल और भव्य द्वार का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed