{"_id":"f20173622c0ca9a3f71d11cfc09ce348","slug":"mini-bus-collision-killed-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस की टक्कर से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस की टक्कर से तीन की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर ट्रिपलिंग तीन लोगों का काल बन गई। बुधवार रात को लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना करने वाली मिनी बस को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया।
कैंट थाना क्षेत्र के कोट सराय में लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार में जा रही मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रामप्रकाश (47) पुत्र रामजानकी, रामकुमार कोरी (40) पुत्र छन्नूराम निवासी घाटमपुर और मुन्नालाल (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि तीनों लोग रिश्तेदार हैं और रायपुर में चल रहे मेले में घूमने गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इनमें मुन्नालाल शहर के त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट में वेटर बताया जा रहा है।
कैंट एसओ ने बताया कि बाइक सवार तीनों व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने थे। जिस मिनी बस से हादसा हुआ वो लखनऊ से अंबेडकरनगर के बीच चलती है। चालक बस छोड़कर भाग गया है।
एसओ ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।