{"_id":"33f3b718934c999823c6305eb44b537c","slug":"millions-of-devotees-descended-into-panckosi-parikrama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े लाखों श्रद्धालु
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय श्री राम के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं के कदम बढ़ते रहे और रात भर मानव शृंखला नहीं टूटी। लाखों की संख्या बूढ़े, जवान, बच्चे व महिलाओं ने नंगे पांव अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में शामिल हुए। रामनगरी की गलियों में जयकारे गूंजते रहे और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परिक्रमा रविवार को भी जारी रहेगी।
देवोत्थानी एकादशी पर्व की को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नगरी में बढ़ गई थी। दूसरी बेला शाम लगभग तीन बजते-बजते जैसे ही एकादशी तिथि शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी सरयू में स्नान किया और उनके कदम परिक्रमा मार्ग पथ पर निकल पड़े। समय की सूई आगे बढ़ने के साथ परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता गया। कुछ ही समय में धर्मनगरी के चारों ओर मानव शृंखला बन गई।
राह की कठिनाइयों और चुभते कंकड़ों की परवाह किए बगैर राम-नाम की धुन गाते श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। देर शाम से ही जिनकी परिक्रमा पूरी होती गई उन्होंने पवित्र भूमि का एक बार फिर से नमन किया और दर्शन-पूजन के लिए मठ-मंदिरों की ओर आगे बढ़ चले। रामनगरी के इस महत्वपूर्ण पर्व को लेकर पूरी अयोध्या राममय दिखी। सड़कों से गलियों तक श्रद्धालुओं का रेला था।
विज्ञापन
देवोत्थानी एकादशी पर्व पर अयोध्या में रौनक है। मठ-मंदिर श्रध्दालुओं की भीड़ है। परिक्रमा के साथ ही अयोध्या में भी लोगों के आने का सिलसिल अभी थमा नहीं है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लगातार भीड़ की आमद हो रही है। प्रशासन की नजर मेले के साथ ही अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों पर भी है यहां की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
भीड़ बढ़ने के साथ ही विवादित परिसर की सुरक्षा भी चौकस किए जाने की बात बताई गई है। मेलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी नगर राम निवास शर्मा ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न हो गई है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।