{"_id":"5fff43bf8ebc3e2e3b5496b1","slug":"mercury-reaches-five-degrees-life-is-suffering-from-cold-faizabad-news-lko5597230172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से जनजीवन बेहाल
विज्ञापन
अयोध्या में ठंड व गलन में परेशान रहे लोग।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से गलन से लोगों के कंपकंपी छूट गई। न्यूनतम तापमान खिसककर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया। पछुवा हवा से ठंड में और इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अभी कोहरे व पछुआ हवा की वजह से ठंड से निजात न मिलने का अनुमान लगाया है।
लोग बुधवार सुबह उठे तो कोहरा मिला। 4.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों के कंपकंपी छूट गई। कोहरे की वजह से सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर बदली व धुंध छाई रही। सूर्यदेव के दर्शन न होने से कड़ाके की ठंड रही। सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाले चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन जैसे व्यस्ततम इलाके में सन्नाटे की स्थिति रही। लोग जरूरी काम से ही घर से निकले।
दिन भर धूप न खिलने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 5 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता अधिकतम 97 एवं न्यूनतम 64 फीसदी रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में कोहरा छाने व पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इससे ठंड में कमी आने की उम्मीद नहीं है।