फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   meeting

जगदीशपुर-फैजाबाद मार्ग चौड़ीकरण को लेकर बैठक, डीएम बोले-सात दिन में हटाए अवैध निर्माण

Thu, 10 Dec 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
meeting
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 330 ए जगदीशपुर-फैजाबाद मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। इसमेें पेड़ों की कटाई सहित अन्य कार्रवाई के जानकारी ली।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यह योजना शासन की प्राथमिक योजनाओं मे है। सभी विभाग एवं कार्यदायी संस्था आपस में समन्वय बनाकर 15 जनवरी तक मार्ग चौड़ीकरण क्षेत्र में पडने वाले सभी पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि चौड़ीकरण के तहत आने वाले अवैध अतिक्रमण वाले स्ट्रक्चर सात दिनों में हटाए जाएं जबकि लीगल कंस्ट्रक्शन अवार्ड होने के बाद उसके मूल्य के भुगतान के बाद हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से चौड़ीकरण के लिए अर्जित भूमि के प्रतिकर वितरण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व एसडीएम मिल्कीपुर को भू-स्वामियों के अंश निर्धारण कार्य व उसके अनुसार प्रतिकर भुगतान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी जेपी सिंह, एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह, एनएचएआई पीडी आरवी सिंह, डीएलएम देवेंद्र सिंह सहित विद्युत विभाग व अन्य संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed