{"_id":"5f073d9f8ebc3e63b511e0a2","slug":"meeting-faizabad-news-lko5299573135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक निबंधक, डेयरी के प्रबंधक, अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक निबंधक, डेयरी के प्रबंधक, अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सहायक निबंधक सहकारिता और साकेत डेयरी के सामान्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया है। यह कार्रवाई उन्होंने समीक्षा के दौरान किसान सम्मान योजना में कम प्रगति पर की। इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता जल निगम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को देर शाम समीक्षा बैठक में में उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
कहा कि गैर प्रांतों से आए श्रमिकों को रोजगार देना प्राथमिकता में है। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों व परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य प्रारंभ कराने के लिए संबंधित अफसरों से कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गलत डाटा फीडिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने के लिए उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया।
मनरेगा के तहत झील व तालाब के निकट जहां सूखा हो वहां मनरेगा के तहत श्रमिक लगाकार काम कराने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया। डीएम ने कन्वर्जन कास्ट और ड्रेस वितरण के लिए बीएसए को निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि कन्वर्जन कास्ट के भुगतान की बेसिक शिक्षा विभाग में 19.4 फीसदी और माध्यमिक में 30 फीसदी की ही प्रगति हुई है।
विज्ञापन
डीएम ने बेसिक शिक्षा, उच्चशिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के सभी अध्यापकों के शैक्षिक प्रमापत्रों की बोर्ड और विश्वविद्यालय वार सामूहिक सूची बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों को विभिन्न बोर्ड और विश्वविद्यालयों में भेजकर जांच कराया जाए। देर रात तक चली बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, विद्युत आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, आवास योजना, सड़क, सिंचाई नलकूप, गन्ना भुगतानसहित अन्ययोजनाओं की समीक्षा की। अधिशाषी अभियंता विद्युत को एसडीओ व जेई के मोबाइल नंबरों की सूची देने के लिए कहा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल और कान्हा गौशाला के निरीक्षण के साथ टीकाकरण आदि कराने का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ को गेहूं क्रय केंद्रों पर अंतिम 15 दिनों क्रय किए गए गेहूं से संबंधित किसानों की सूची और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा।
अधिशाषी अभियंता जलनिगम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सीडीओ को दिया। कहा गया कि जो जल संस्थान अप्रैल में पूर्ण क्षमता से काम कर रहे थे वह अब आंशिक कैसे हो गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कम प्रगति पर सहायक निबंक सहकारिता और साकेत डेयरी के सामान्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में सभी विभागों के अफसर मौजूद थे।